back to top

कोविड-19 की जांच बढ़ाने से संक्रमण दर में लगातार आ रही गिरावट : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के लिए अब तक करीब 13.5 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि लगातार व्यापक जांच के कारण संक्रमण दर में गिरावट आई है। मंत्रालय ने रेखांकित किया कि राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण दर में गिरावट आने से पता चलता है कि संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने में मदद मिली है। कुल संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है और यह 6.84 प्रतिशत पर पहुंच गई है जबकि दैनिक संक्रमण दर 3.83 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा कि जनवरी के बाद से कोविड-19 नमूनों की जांच के लिए आधारभूत ढांचे को लगातार मजबूत किया गया और इस वजह से जांच की संख्या भी बढ़ती गई। पिछले 24 घंटे में 11,59,032 नमूनों की जांच के साथ अब तक करीब 13.5 करोड़ (13.48,41,307) जांच हो चुकी हैं। कोरोना वायरस के नमूनों की जांच के लिए प्रयोगशाला भी बढ़ाई गई। वर्तमान में 2138 प्रयोगशाला में जांच की जा रही है। इसमें 1167 सरकारी और 971 निजी प्रयोगशालाएं हैं।

मंत्रालय ने कहा कि प्रति दस लाख आबादी पर जांच की संख्या विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा तय मानक से पांच गुणा ज्यादा हैं। देश में वर्तमान में 4,44,746 संक्रमित मरीज हैं जो कि कुल मामलों का 4.82 प्रतिशत है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों के हिसाब से लगातार पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है। मंत्रालय ने कहा पिछले 24 घंटे के दौरान 37,816 मरीजों के ठीक हो जाने से अब तक कुल 86,42,771 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं।

कोविड-19 के 44,376 नए मामलों में 76.51 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश से आए। दिल्ली में सबसे ज्यादा 6224 मामले आए। इसके बाद महाराष्ट्र में 5439 और केरल में 5420 मामले आए। पिछले 24 घंटे में 481 और मरीजों की मौत हो गई। इनमें से 74.22 मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के थे। दिल्ली में 109 और मरीजों की मौत हो गई जबकि पश्चिम बंगाल में 49 और उत्तरप्रदेश में 33 मरीजों की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...