back to top

सर्वसम्मति से पारित हुआ संविधान संशोधन विधेयक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद ने भी मंगलवार को अपने विशेष सत्र के दौरान लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के आरक्षण की अवधि को 10 साल के लिए और बढ़ाने के विधेयक को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।

विधान परिषद में नेता सदन उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने संसद के दोनों सदनों में पारित हो चुके 126वें संविधान संशोधन विधेयक 2019 को समर्थन देने का प्रस्ताव सदन के पटल पर रखा। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में पिछले 70 वर्षों से दिए जा रहे अजा, अजजा और एंग्लो-इंडियन के लिए आरक्षण की मीयाद 25 जनवरी, 2020 को खत्म होने वाली थी।

सदन में सपा और विपक्ष के नेता अहमद हसन ने इस विधेयक का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा यह विधेयक समाज में समानता लाने वाला है। यह देश के दबे-कुचले लोगों को समाज की अगली कतार में खड़ाकरने वाला है। हमारी पार्टी सदैव इसका समर्थन करती रही है। सदन में बसपा के नेता दिनेश चन्द्रा ने कहा यह एक तिहासिक विधेयक है। इस विधेयक के माध्यम से ही हमारे समाज के लोग इस सदन में आते हैं। इसका मैं पुरजोर समर्थन करता हूं। कांग्रेस सदस्य दीपक सिंह ने कहा आज ही के दिन पूर्ण स्वराज्य की मांग की गई थी। यह विधेयक सभी को समानता का अधिकार देता है। कांग्रेस सरकार ने ही भारत को संविधान दिया है।

उन्होंने कहा कि वह इस विधेयक का जोरदार समर्थन करते हैं। अपना दल के आशीष पटेल ने इस विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि नौकरियों में बैकलाग की रिक्तियों को पूरा नहीं भरा जा रहा है जिन्हें पूरा किया जाना चाहिए। शिक्षक दल के जगवीर किशोर जैन, निर्दलीय समूह के नेता राज बहादुर सिंह चन्देल, सपा नेता राजपाल कश्यप, आनन्द भदौरिया और लीलावती कुशवाहा ने भी आरक्षण विधेयक का पुरजोर समर्थन किया। विधेयक को सर्वसम्मति से पारित किए जाने के बाद सदन की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। मालूम हो कि संसद ने हाल ही में इस संबंध में एक संविधान संशोधन विधेयक पारित किया और कानून बनने से पहले राज्य विधानसभाओं द्वारा इसका अनुमोदन किया जाना है।

RELATED ARTICLES

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा, प्यार और जंग में सब जायज

मुंबई। सुकेश को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। 200 करोड़ रुपए के...

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान 2’ की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

मुंबई। शाहरुख खान अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'जवान' के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। 'जवान 2' का शुरूआती काम...

फिल्म ‘राका’ में दीपिका का रोल नहीं होगा कम: मेकर्स

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से...

रश्मिरथी पर्व में गूंजा तिलक और अटल का गौरवगान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया जा रहा तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व संपन्न लखनऊ । राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय रश्मिरथी...

ए गैदरिंग आफ आर्टिस्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ

पहले एपिसोड की शुरूआत को चिह्नित किया लखनऊ। रचनात्मकता, आपसी जुड़ाव और कला की शाश्वत भावना का उत्सव मनाने वाला एक नया सांस्कृतिक आंदोलन,...

मारवाड़ी युवा मंच(श्रद्धा)महिला शाखा लखनऊ की नवीन कार्यकारिणी गठित

इंदु अग्रवाल ( कोषाध्यक्ष) को कार्यभार सौंपा दियालखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक रेस्तरां में वर्ष 2025-26 के समापन- सत्र का आयोजन किया गया।इसमें...

विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित

बैसाखी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजनलखनऊ। आॅल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल एवं गुरुद्वारा सदर द्वारा मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से बैसाखी एवं...

जीवन की वैवाहिक डोर में बंधी 151 कन्यायें

मानव एकता एसोसिएशन ने आयोजित किया सामूहिक विवाह समारोह लखनऊ। मानव एकता एसोसिएशन के तत्वावधान में आज यहां श्रीराम लीला एवं दशहरा पार्क, एलडीए कालोनी,...

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का शपथ ग्रहण समारोह

आम सभा के मध्य नई कार्यकारिणी ने ली शपथ लखनऊ। भारत विकास परिषद, परमहंस शाखा की 37वीं आम सभा के दौरान नवगठित कार्यकारिणी ने दायित्व...