back to top

कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास आवश्यक : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में कोविड हेल्पडेस्क स्थापित करने का निर्देश देते हुए शुक्रवार को कहा कि इस बीमारी से बचाव के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाने तथा संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास आवश्यक हैं।

मुख्यमंत्री यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड एवं गैर कोविड चिकित्सालयों के कार्यों की निरन्तर निगरानी की जाए। इन अस्पतालों से लगातार संवाद बनाकर चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रैपिड एन्टीजेन जांच को बढ़ाने की आवश्यकता है। इस विधि को अपनाकर कम समय में नमूनों के जांच परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

उन्होंने जांच क्षमता में वृद्घि के लिए लगातार प्रयास किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल इंफेक्शन को रोकने के लिए चिकित्साकर्मियों को सभी सावधानियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए डॉक्टरों तथा अन्य चिकित्साकर्मियों का प्रशिक्षण लगातार संचालित किया जाए। मेडिकल टीम को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए पीपीई किट, एन-95 मास्क, दस्ताने एवं सैनेटाइजर आदि की सुचारु व्यवस्था रखी जाए। पुलिस तथा पीएसी के कार्मिकों को संक्रमण से बचाने के लिए सभी सावधानियां बरती जाए।

कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने में बेहतर निगरानी की उपयोगिता का उल्लेख करते हुए योगी ने कहा कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में निगरानी समितियों को सक्रिय रखा जाए। स्क्रीनिंग टीम के माध्यम से मेडिकल स्क्रीनिंग का कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। इसके लिए टीम को इंफ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने पुलिस गश्त पर भी जोर दिया और कहा कि बाजारों, चौराहों आदि में नियमित तौर पर पैदल गश्त से सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी भीड़ एकत्र न हो। सामाजिक दूरी का पूरी तरह पालन कराया जाए तथा लोग मास्क का अवश्य उपयोग करें।

योगी ने वृद्धाश्रम, महिला संरक्षण गृह तथा बालगृह में भी जांच कराते हुए संक्रमण को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आकाशीय बिजली की आपदा से सुरक्षित रखने के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इस सम्बन्ध में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी लोगों को बताई जाए। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से जनहानि को रोका जा सकेगा। उन्होंने गौवंश के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश भी दिए।

RELATED ARTICLES

संगीत और नृत्य से सजी क्लासिकल वॉइस आफ अवध की शाम

लखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के दो दिवसीय उत्सव क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026 का सफल आयोजन तीन प्रतिष्ठित संस्थाओं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय,...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

वंदे मातरम नृत्योत्सव की प्रस्तुति ने समां बांधा

डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया गया स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ...

व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल चतुर्वेदी : राजेश अरोरा ‘शलभ’

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक एवं सुविख्यात...

भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की परंपराओं से रूबरू हुए लोग

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में दीक्षारम्भ 2026 का भव्य आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन 25 जुलाई को हुआ और समापन...

घिरि आई बदरिया घूम-घूम के…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के नौंवे दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने बताया कि आज शनिवार को प्रतिभा...

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आज पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल...