back to top

कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिये लगातार सावधानी बरती जाये : योगी

  • कोविड अस्पतालों से संक्रमित लोगों के इलाज की है बेहतर व्यवस्था

  • कोविड हॉस्पिटलों की व्यवस्था को मज़बूत बनाये रखें

  • प्रदेश में और बेहतर की जाये सर्विलान्स व्यवस्था

  • कांटेक्ट ट्रेसिंग व डोर-टू-डोर सर्वे गतिविधियां प्रभावी ढंग से हों

  • ऑनलाइन ओपीडी सेवा ई-संजीवनी का हो व्यापक प्रचार-प्रसार

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लगातार सावधानी बरतने पर ज़ोर देते हुए कहा कि महामारी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में स्थापित कोविड चिकित्सालयों के माध्यम से संक्रमित लोगों के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्था को मज़बूत बनाये रखने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना एक वैश्विक महामारी है, जिसकी मौजूदा समय में कोई कारगर दवा या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इस महामारी से बचाव ही इससे सुरक्षा है।

इसके मद्देनज़र हमें कारगर रणनीति बनाकर उसे प्रभावी ढंग से लागू करना होगा। आमजन को कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम को लगातार जारी रखना होगा।

योगी ने पूरे प्रदेश में सर्विलान्स व्यवस्था को और बेहतर किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग और डोर-टू-डोर सर्वे गतिविधियां प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जायें।

जिले स्तर पर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से फ़ोन के माध्यम से होम आइसोलेशन में गये हर व्यक्ति से नियमित रूप से संवाद बनाते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की जाये।

इसमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का भी इस्तेमाल किया जाये। उन्होंने मास्क के अनिवार्य उपयोग के बारे में प्रवर्तन की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश भी दिये।

मुख्यमंत्री ने लखनऊ, कानपुर नगर, बरेली, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी के एल-2 व एल-3 कोविड अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाने के विशेष निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना मंगलवार को ही वाराणसी और मिर्जापुर का भ्रमण कर चिकित्सा व्यवस्था की मौके पर समीक्षा करेंगे।

योगी ने निर्देश दिये कि मेडिकल स्टाफ और पुलिस कर्मियों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सभी प्रबंध किए जायें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार की ऑनलाइन ओपीडी सेवा ई-संजीवनी के माध्यम से ज़्यादा से ज़्यादा लोग लाभान्वित हो सकें, इसके लिए इस सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि बाढ़ग्रस्त व जलमग्न इलाकों में प्रभावित लोगों को राशन किट सहित सभी तरह की सहायता समय से उपलब्ध कराई जाये। गौ-आश्रय स्थलों पर सभी ज़रूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।

किसानों के लिए यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने स्वच्छता अभियान को और गति प्रदान करने के निर्देश देते हुए कहा कि साफ-सफाई को अपनाने से कोरोना और संचारी रोगों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...