back to top

उरी को दहलाने की साजिश नाकाम, तीन आतंकी ढेर

पांच असॉल्ट राइफल, सात पिस्तौल, हथगोले सहित बड़ी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद

जम्मू। सेना ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए और हथियारों तथा गोला-बारूद का जखीरा बरामद हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सेना के एक अधिकारी ने कहा, हमने नियंत्रण रेखा के पास हाथलंगा इलाके में कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं। घुसपैठियों को चुनौती दी गई और उनमें से तीन को मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि पांच असॉल्ट राइफल, सात पिस्तौल और हथगोले सहित बड़ी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद हुआ है। यहां सेना के चिनार कोर मुख्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए जनरल आॅफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा कि हाल ही में नियंत्रण रेखा के दूसरी तरफ से घुसपैठ की गतिविधियां बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि साल की शुरुआत से कोई घुसपैठ नहीं हुई है। थोड़ी बहुत गतिविधियां हुई हैं जो पाकिस्तानी सेना के कमांडरों की जानकारी के बिना नहीं हो सकती। लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने कहा कि घुसपैठ की यह कोशिश बृहस्पतिवार को नाकाम की गई और यह उससे पहले 18-19 सितंबर को हुए प्रयास से अलग है।

 

वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में बुधवार रात हुई गोलीबारी में शामिल आतंकवादी, सुरक्षा बलों के साथ शोपियां जिले में हुई मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कश्मीर क्षेत्र की पुलिस ने ट्वीट किया कल रात, आतंकवादी अनायत अशरफ डार ने जीवर हमीद भाटी में एक नागरिक पर गोलियां चला दी थी, जिससे वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और अब भी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थ के धंधे में शामिल अनायत गैरकानूनी तरीके से हासिल किए गए हथियारों के दम पर अपने गांव वालों और उसके बाहर के लोगों को भी धमकाता था। पुलिस ने कहा कि हमले के बाद पूर्ण जांच की गई और सूत्रों से मिली कुछ जानकारियों के आधार पर काशना गांव में एक घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया गया। इस दौरान अनायत ने तलाशी दल पर गोलियां चला। उन्होंने बताया कि लक्षित मकान के आसपास के मकानों को खाली करा दिया गया था। पुलिस ने कहा, उसे पूरी रात आत्मसमर्पण करने को कहा गया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद मुठभेड़ में वह मारा गया। एक पिस्तौल और गोला-बारूद भी मौके से बरामद हुआ है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...