back to top

उप्र के प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए कांग्रेस ने शुरू की यूपी मित्र हेल्पलाइन

नई दिल्ली। कांग्रेस ने देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे उत्तर प्रदेश के मजदूरों और अन्य जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए यूपी मित्र हेल्पलाइन शुरू की है। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर पार्टी की प्रदेश इकाई ने यह हेल्पलाइन शुरू की।

कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि पार्टी की ओर से मोबाइल नंबर 7399901414 जारी किया गया जिस पर जरूरतमंद लोगों के फोन करने पर उनकी मदद सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही पार्टी ने रायबरेली और अमेठी के जिला प्रशासन से उन लोगों की सूची मांगी है जो दूसरे राज्यों से लौटे हैं। कांग्रेस इन्हें रेल टिकट के पैसे देगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, हमने रायबरेली व अमेठी के डीएम से दूसरे राज्यों से आए लोगों की सूची मांगी है ताकि हम टिकट के पैसे उन्हें दे सकें। उन्होंने कहा कि लोग इन फोन नंबरों 8795834675, 9415610734 (अमेठी) और 9515436744, 9264926243 (रायबेरली) पर टिकट की फोटो, पता भेजेंगे तो कांग्रेस उनका रेल भाड़ा अदा करेगी।

रायबरेली सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है, जबकि अमेठी से राहुल गांधी कई बार सांसद रह चुके हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों सोनिया गांधी ने फैसला किया था कि अगर प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने में सरकार मदद नहीं करती है, तो उनके रेल किराए का खर्च कांग्रेस की प्रदेश इकाइयां वहन करेंगी।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...