back to top

जाति, धर्म और परिवार की राजनीति करती है कांग्रेस, राजद : योगी आदित्यनाथ

रामगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, राजद पर जाति, धर्म और परिवार की राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ए लोग गाय, भैंस का चारा खा गए और इन्हें फिर से मौका नहीं मिलना चाहिए। कैमूर जिले के रामगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार ने पिछले 6 वर्षों में बिना भेदभाव के काम किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने सरकारी योजनाओं का लाभ देने में जाति, मज़हब नहीं पूछा और सबका साथ, सबका विकास के तहत सबको साथ लेकर चलने की कोशिश हुई। कांग्रेस, राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, विकास और गरीब उनके एजेंडे में नहीं है। किसान, नौजवान, महिलाएं इनके एजेंडे में नहीं है। इनके यहां तो एक परिवार की बात होती है।

राजद पर तंज कसते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, इस पार्टी के पोस्टर में चार आदमी के अलावा पांचवें का चित्र भी नहीं होता। जहां पोस्टर में जगह नहीं मिलता है, वे सत्ता में क्या जगह देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में कोरोना से देश को बचाने के लिए सही वक्त पर सही फैसले लिए गए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदीजी और नीतीश कुमार के शासन में गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है, गरीबों एवं किसानों को खाते में पैसा मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि राजद का शासन होता तो क्या राशन मिलता? राजद पर प्रहार जारी रखते हुए उन्होंने कहा, ये लोग गाय और भैंस का चारा खा गए, क्या ऐसे लोगों को फिर मौका मिलना चाहिए? विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वहां जाति, मत, मजहब के आधार पर विभाजित करने की मंशा है। ऐसी ही मंशा के कारण आतंकवाद, नक्सलवाद और अराजकता फैली।

उन्होंने कहा कि अब इस बारे में जनता को तय करना है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, हमने जनता का भी काम किया और राम का भी काम किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का भव्य मंदिर बनने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने कश्मीर में आतंकवाद पर लगाम लगाने का काम किया और पाकिस्तान को उसके देश में घुसकर जवाब दिया।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...