back to top

चीन, पाकिस्तान के सामने घुटने टेकने वाली कांग्रेस हमें नसीहत न दे : भाजपा

नई दिल्ली। भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर बार-बार झूठ बोलने और सेना का अपमान करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि कांग्रेस की सरकारों के दौरान चीन ने भारत की 43,000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा जमाया। पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी चाहे जितने झूठ बोले लेकिन उनके परिवार पर लगा कलंक कभी नहीं मिट सकता। इसलिए, चीन और पाकिस्तान के सामने घुटने टेकने वाली पार्टी उसे कोई नसीहत न दे।

पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा राव ने कहा, राहुल गांधी बार-बार झूठ बोलकर भारत की सेना का अपमान कर रहे हैं। डोकलाम के बाद, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद, बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद, हर बार सेना ने अपने पराक्रम से भारत को विजय दिलाई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी लेकिन हर बार भारतीय सेना का मनोबल गिराने के लिए सेना का अपमान करने का दुस्साहस करते हैं।

उन्होंने कहा, फिर एक बार हमारे 20 जवानों ने भारत की सीमाओं की सुरक्षा के लिए अपनी जान दे दी। इन कुर्बानियों का राहुल गांधी बार-बार अपमान करने का साहस कर रहे हैं। राव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी की सरकारों के दौरान भारत को चीन के हाथों 43,000 वर्ग किलोमीटर जमीन गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा, अगर आप में थोड़ी भी शर्म बची है तो भारत की भूमि सरेंडर करने के लिए आपकी पार्टी के अध्यक्ष, आपके नेतृत्व को देश की जनता से क्षमा मांगनी चाहिए।

चीन द्वारा भारत की भूमि पर कब्जा किए जाने संबंधी आंकड़े प्रस्तुत करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ये आपके परिवार का इतिहास है। आप जितने भी झूठ बोलेंगे आपके परिवार पर जो कलंक है, वो नहीं मिट सकता। इसलिए चीन के सामने, पाकिस्तान के सामने घुटने टेकने वाली पार्टी हमें कोई नसीहत न दे। उन्होंने कहा कि भारत की सार्वभौमिकता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है।

उन्होंने कहा, हर इंच भारत की भूमि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सुरक्षित है। भारत की सेना का अपमान करना राहुल गांधी छोड़ दें। इससे पहले, राहुल गांधी ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध की पृष्ठभूमि में को कहा कि वह चीन की घुसपैठ पर झूठ नहीं बोलने वाले हैं, चाहे उनका राजनीतिक जीवन ही क्यों न खत्म हो जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि चीनी सैनिकों की भारतीय सीमा में घुसपैठ को नकारने और इस विषय पर झूठ बोलने वाले देशभक्त नहीं हैं।

राहुल गांधी के इस बयान को हास्यास्पद बताते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा, उनका करियर बहुत पहले ही खत्म हो चुका है। 2019 में ही आपका राजनीतिक सनसेट (सूर्यास्त) हो गया है। आप केवल कांग्रेस पार्टी के भविष्य को खत्म करने का लक्ष्य लेकर आगे चल रहे हैं और इसके अलावा राहुल गांधी को हम बहुत गंभीरता से नहीं लेने वाले हैं। राव ने कहा कि देश की जनता राहुल गांधी का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं देखती है।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...