back to top

राजस्थान में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार… भरतपुर में गरजे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

अमीरों को अमीर और गरीबों को गरीब बनाने का काम करती है भाजपा, खरगे ने चुनावी सभा में साधा निशाना

जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहे जितनी कोशिश करें, लेकिन राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि अमीर लोगों को और अमीर तथा गरीबों को और गरीब बनाने का काम करने के लिए भाजपा पर भी निशाना साधा। वह वैर (भरतपुर) में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, मोदी जी, लाख कोशिश करें लेकिन (राजस्थान में) इस बार फिर से कांग्रेस ही आएगी। राज्य में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को है और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा अमीर लोगों को और अमीर और गरीब लोगों को और गरीब बनाने का काम करती है। उन्होंने कहा, उनको गरीब को गरीब ही रखना है तथा अमीर को और अमीर बनाना है इसलिए वे हमेशा अपने मित्रों और दोस्तों को फायदा पहुंचाते हैं जबकि कांग्रेस गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए काम करती है।

उन्होंने कहा, हम गरीबों के लिए कुछ बोलें तो प्रधानमंत्री बोलते हैं ये सब रेवड़ी, पैसे बांट रहे हैं… गहलोत पूरा खजाना गरीबों पर लुटा रहे हैं …इससे क्या फायदा होगा? यह उनका कहना है… अरे भाई, हम तो गरीब लोगों को दे रहे हैं… आपने तो अमीरों का 15 लाख करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया … और जब हमने कहा कि किसानों का कर्जा माफ करो , तो आपने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा, केंद्र युवाओं को गुमराह करने के लिए अग्निवीर योजना लेकर आया। अगर हमारी सरकार बनती है तो हम कोई रास्ता निकालेंगे।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...