back to top

कांग्रेस ने की उप्र में शिक्षक भर्ती मामले की न्यायिक जांच की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया से जुड़े कथित घोटाले की उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह आरोप भी लगाया कि यह महाघोटाला शासन व्यवस्था में बैठे लोगों की सांठगांठ से हुआ और इसे एक साल तक दबाए रखा गया।

उन्होंने ट्वीट किया, लाखों युवाओं ने परीक्षा दी। लाखों ने नौकरी की आस लगाई। लाखों ने साल भर इंतजार किया। भाजपा सरकार की नाक तले ए महाघोटाला सिस्टम में बैठे लोगों की सांठगांठ से होता रहा। साल भर इसे दबाए रखा गया। प्रियंका ने कहा कि अब सरकार को परीक्षा में शामिल हुए मेहनती छात्रों व सफल हुए लोगों को जवाब देना ही होगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने सवाल किया कि जब उत्तर प्रदेश सरकार ने खुद मान लिया है कि भर्ती प्रक्रिया में घोटाला हुआ है तो फिर वह कार्वाई क्यों नहीं कर रही है?

उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा अनामिका शुक्ला नामक महिला के नाम पर प्रदेश में जगह जगह लोगों को नौकरियां दी गईं और घोटाला किया गया। हम इसकी जांच चाहते हैं। सरकार ने स्वीकार कर लिया है कि घोटाला हुआ है। उन्होंने सवाल किया कि जब बेसिक शिक्षा मंत्री ने घोटाला स्वीकार कर लिया कि गड़बड़ी हुई है तो फिर कार्वाई क्यों नहीं की जा रही है? कांग्रेस नेता ने कहा, हमारी मांग है कि इस मामले की न्यायिक जांच हो। यह जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश द्वारा कराई जाए। पूरी भर्ती प्रक्रिया की जांच होनी चाहिए।

उन्होंने यह आग्रह भी किया, अनामिका शुक्ला की नौकरी की व्यवस्था हो और प्रदेश सरकार को उनकी बदनामी के लिए उनसे क्षमा मांगनी चाहिए। उनके परिवार को सुरक्षा भी दी जानी चाहिए। शुक्ला के मुताबिक, अधिकारियों की मिलीभगत के बिना यह नहीं हो सकता और अब जांच होनी चाहिए कि इन अधिकारियों के ऊपर कौन लोग हैं? प्रदेश सरकार द्वारा एसटीएफ से मामले की जांच कराने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, एसटीएफ जांच निष्पक्ष नहीं हो सकती क्योंकि एसटीएफ प्रदेश सरकार के तहत आती है। अगर न्यायिक जांच होगी तो दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग से संबंद्घ शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। अनामिका शुक्ला नामक महिला के नाम पर प्रदेश के कई जिलों में लोगों को नौकरियां दी गईं। इसके अलावा, कई अन्य कथित गड़बडय़िों की बात भी सामने आई है। उप्र सरकार ने मामले की एसटीएफ जांच का फैसला किया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...