back to top

कांग्रेस, आप दिल्ली में हिंसा का राजनीतिकरण कर रही : भाजपा

नई दिल्ली। भाजपा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में दंगे का राजनीतिकरण कर रही है और दावा किया कि पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आर या पार के आह्वान के बाद दो महीने तक हिंसा भड़काने की कोशिश की गई।

भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने पूछा कि पुलिसकर्मियों पर हमले और खुफिया ब्यूरो के कर्मचारी अंकित शर्मा की मौत पर अन्य राजनीतिक दल चुप क्यों हैं।

उन्होंने कहा, ऐसी स्थिति में सभी राजनीतिक दलों का दायित्व है कि शांति कायम करने का प्रयास करें। दिल्ली में सत्तारूढ आप पर हमला करते हुए जावडेकर ने कहा कि उनके विधायकों को शांति के लिए काम करना चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में धार्मिक आधार पर दंगा पीड़ितों की पहचान की।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक रैली में सोनिया गांधी के आर या पार के आह्ववान के बाद पिछले दो महीने से हिंसा भड़काने का प्रयास हो रहा था। जावडेकर ने कहा कि भाजपा शांति बहाल करने पर काम कर रही है।

उन्होंने हिंसा पर राजनीति करने के लिए कांग्रेस तथा आप की आलोचना की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रभावी तरीके से मामला संभालने के कारण दो दिनों में शांति बहाल हो गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा शाह का इस्तीफा मांगना ओछी राजनीति है।

इससे पहले, कांग्रेस ने दिल्ली हिंसा मामले में सुनवाई करने वाले दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस मुरलीधर के तबादले को लेकर आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने न्यायपालिका की निष्पक्षता पर हमला बोला है। सरकार न्यायपालिका के खिलाफ बदले की कार्वाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...