back to top

दुलर्भ बीमारी डिस्टोनिया से पीड़ित युवती की जटिल ब्रेन सर्जरी

लोहिया संस्थान में डॉक्टरों ने आठ घंटे तक किया आपरेशन

वरिष्ठ संवाददाता

लखनऊ। दुलर्भ बीमारी से डिस्टोनिया से ग्रसित एक युवती की लोहिया संस्थान के डॉक्टरों ने जटिल ब्रेन सर्जरी की। करीब आठ घंटे तक चल आपरेशन के बाद अब मरीज की हालत में सुधार है। डॉक्टरों का कहना है कि मांपेशियों में ऐंठन पैदा करने वाला यह रोग 16 लाख लोगों में किसी एक होता है।

सीतापुर की रहने वाली 21 वर्षीय लड़की जब इलाज के लिए डा. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान आयी तो उसके हाथ-पैर टेढ़े-मेढ़े थे। वह ठीक खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। बोलने में भी दिक्कत थी। न्यूरोलॉजी के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. दिनकर कुलश्रेष्ठ ने मरीज की जांच के बाद तय किया कि सर्जरी ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने आपरेशन कराने की सलाह दी। परिवारीजनों ने युवती को न्यूरो सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार सिंह को दिखाया। डॉ. दीपक ने बताया कि युवती बचपन से ही डिस्टोनिया से पीड़ित थी और उसके लक्षणों में सुधार नहीं हो रहा था।
दवाओं से बीमारी नियंत्रण में नहीं आ रही थी। उन्होंने बताया कि इस बीमारी के इलाज में टॉक्सिन इंजेक्शन दिया जाता है लेकिन वह भी कारगर नहीं हो रहा था। चंकि यह सर्जरी काफी जटिल थी, इसलिए उन्होंने सर्जरी के लिए डॉ. संजीव श्रीवास्तव, वरिष्ठ न्यूरोसर्जन, आर्टेमिस अस्पताल, गुड़गांव से की मदद ली। सर्जरी के दौरान खोपड़ी में छेद किए गए और स्टीरियोटैक्टिक हेड फ्रेम को लगाया गया। सिर के सीटी स्कैन और एमआरआई और फ्रेम का उपयोग करके, छेद बनाने के लिए साइट का सटीक 3-डी स्थानीयकरण चुना गया। छेद मस्तिष्क क्षेत्र में डाले गए तारों के माध्यम से बनाए गए थे और रेडियोफ्रीक्वेंसी पल्स जनरेटर से जुड़े थे। इन उच्च आवृत्ति तरंगों के कारण ग्लोबस पैलिडस (पैलिडोटॉमी) में छेद किए गए। सर्जरी लगभग 7-8 घंटे चली। डा. दीपक ने बताया कि अब युवती की हालत पहले से काफी बेहतर है। उसक बोलने, चलने और बाहों को मोड़ने में सुधार हुआ है और उम्मीद है कि आने वाले महीनों में उनमें और सुधार होगा।

क्या है डिस्टोनिया

डा. दीपक ने बताया कि डिस्टोनिया एक प्रकार का मूवमेंट डिसआर्डर है। जो मांसपेशियों में ऐंठन से शरीर के अंगों में असामान्य मोड़ या मुद्रा का कारण बनता है। जब यह शरीर के कई क्षेत्रों को प्रभावित करता है, तो इसे डिस्टोनिया कहा जाता है। डिस्टोनिया आनुवांशिक बीमारी है। यह दिमाग में संक्रमण, सिर की चोट, मस्तिष्क रोगों के कारण से हो सकता है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

अखिलेश ने नड्डा के प्रेस कांन्फ्रेंस पर कसा तंज,बोले-विभाग किसी और मंत्री का और जवाब किसी और मंत्री का

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की संवाददाता सम्मेलन पर तंज करते हुए कहा कि...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...