back to top

सीबीएसई की 10वीं, 12वीं कक्षाओं के लिए पूरक परीक्षाएं 22 से 29 सितंबर तक

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को घोषणा की कि 22 से 29 सितंबर तक 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए पूरक परीक्षाओं के साथ कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में अंकों में सुधार के इच्छुक छात्रों के लिए वैकल्पिक परीक्षा भी होगी। बोर्ड ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर परीक्षार्थी सैनिटाइजर साथ लेकर जाएंगे और मास्क पहनेंगे।

सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने आधिकारिक अधिसूचना में परीक्षा कार्यक्रम का विवरण दिया। इसमें कहा गया है, दोनों कक्षाओं के लिए पूरक परीक्षाएं 22 सितंबर से शुरू होगी और 29 सितंबर तक चलेंगी। सभी परीक्षार्थियों को पारदर्शी बोतलों में सैनिटाइजर साथ में लाना होगा और मास्क या कपड़े से अपने मुंह और नाक को ढंकना आवश्यक होगा।

इससे पहले दिन में सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षाएं स्थगित करने के लिए दायर याचिका का उच्चतम न्यायालय में विरोध किया। बोर्ड ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

याचिका में 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षाएं कराने के सीबीएसई के फैसले को चुनौती देते हुए कहा गया था कि यह परीक्षार्थिंयों की सेहत के लिए नुकसानदेह होगा। शीर्ष अदालत मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को करेगी।

भारद्वाज ने कहा, कक्षा 12वीं के जिन छात्रों के परिणाम की घोषणा मूल्यांकन आधार पर कर दी गई है और वे अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं तो उनके लिए वैकल्पिक परीक्षा कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाओं के साथ होगी। इन वैकल्पिक परीक्षाओं में प्राप्त किए गए अंकों को अंतिम समझा जाएगा।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...