back to top

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन सम्मेलन का कल होगा उद्घाटन

लखनऊ। कामनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) इंडिया रीजन के दो दिवसीय सम्मलेन के भव्य उद्घाटन के लिए विधान भवन पूरी तरह से तैयार हो गया है। इस दो दिन के सम्मलेन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे।

गुरूवार से शुरू होने वाले सम्मलेन की जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बुधवार को बताया कि इस बार का विषय ‘विधायी कार्यों में विधायकों की भूमिका’। उन्होंने कहा की इस दौरान विधायी कार्यों पर गहन चर्चा की जाएगी। यह पहला मौका है जब उत्तर प्रदेश को यह सम्मलेन की मेजबानी करने का मौका मिला है।

इसी बीच सम्मलेन में शामिल होने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला राजधानी पहुंचे। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने लखनऊ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एयरपोर्ट से सीधे उप्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलने पहुंचे। राज्यपाल ने उन्हें शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की उपस्थिति में भारत प्रक्षेत्र की कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। इस समिति में संसदीय विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि की यह सौभाग्य की बात है कि प्रदेश को इतना बड़ा और अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन कराने का मौका मिला है। कहा कि इसके लिए वह लोकसभा अध्यक्ष और सीपीए के चेयरमैन के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक देश भर के विधानसभा अध्यक्षों और विधान परिषद के सभापतियों को सम्मलेन में प्रतिभाग करने के लिए न्योता भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल देशों में से आॅस्ट्रेलिया और मलेशिया के प्रतिनिधि आ चुके हैं। इनके अलावा कई राज्यों के प्रतिनिधि भी लखनऊ पहुंच गए हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...