back to top

राष्ट्रीय युवा उत्सव का हुआ रंगारंग आगाज, पांच दिनों तक चलेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

लखनऊ। हर तरफ बिखरे हुए रंगों के साथ अलग-अलग परिधानों में छलकता हुआ देश का युवा जोश। कुछ ऐसा ही दृश्य रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में देखने को मिला जहां 23वे राष्ट्रिय युवा उत्सव का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया।

बात सिर्फ अपने-अपने प्रदेशों की कला, शिल्प और व्यंजनों के बढ़ चढ़ कर प्रदर्शित करने तक ही नहीं सिमित है, असल कवायद और लालसा है इस दुसरे की संस्कृति, भाषा और रीति रिवाज जानने की। यही लालसा देश के अलग-अलग सूबे से 7000 से ज्यादा नौजवानो को इस महोत्सव में शामिल होने के लिए खींच लायी है।

ओडिशा से आये अपने नाम की तरह मुस्कुराते हुए 18 वर्षीय साई मंडल कहते हैं कि वैसे तो स्कूल और कॉलेज में कई फंक्शन्स के हिस्सा लिया है, लेकिन यह पहला मौका है जब दुसरे प्रदेशों से आये युवाओं से मिलने का मौका मिल रहा है। ‘उत्तर प्रदेश के और यहां के लोगों के बारे में बहुत सुना है, लेकिन यह पहली बार है जब इसी सूबे के युवाओं से मिलने का, उनसे बात करने का और उनके साथ सहभागिता करने का मौका मिल रहा है। हमने जब से सुना है तब यहां आने के लिए उत्साहित थे और तैयारी कर रहे थे।’

वैसे उद्घाटन के समय सांस्कृतिक परेड, जिसमे अलग-अलग राज्यों से आये प्रतिभागियों के हिस्सा लिया, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। उत्सव के उद्घाटन के बाद सुप्रसिद्ध लोकगायिका मालनी अवस्थी द्वारा गायन तथा उत्तर प्रदेश की संस्कृति तथा नृत्यों पर आधारित प्रस्तुति की गई। ओडिशा से आये केदारनाथ होता और सोमया रंजन पुजारी ने बातचीत में कहा, यूं तो हम लखनऊ पहली बार आए हैं लेकिन यहां के लोगों से बात करके हमें बहुत अच्छा लगा। उत्तर प्रदेश के बारे में पहले भी सुना है। इस महोत्सव से हमें एक प्लेटफार्म मिला जिसके जरिए यहां के लोगों को जानने का मौका मिला। इस महोत्सव में भाग लेने के लिए काफी उत्साहित थे और तैयारी कर रहे थे।

महाराष्ट्र के कोहलापुर से आए तानाजी पी जादव कहते है, ‘हम लखनऊ पहली बार आए हैं, यहां के लोगों से बातचीत करके हमे अच्छा लगा और तो और व्यापार में हमें अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है।’ युवा उत्सव में विवेकानंद पंडाल के मुख्य मंच पर हर दिन प्रतिष्ठित कलाकारों की विशेष प्रस्तुति देखने को मिलेगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...