back to top

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है नारियल का पानी, इन समस्याओं से मिलेगी निजात

हेल्थ। भीषण गर्मी का मौसम शुरू हो गया है. इसलिए अपने आहार में अधिक तरल पदार्थ शामिल करें। क्योंकि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होना आम बात है। लेकिन शरीर में लगातार पानी की कमी होने से शरीर कमजोर होने लगता है। इस मौसम में पसीने के जरिए शरीर से पानी बाहर निकलता है। तो आप शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए नारियल पानी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

नारियल पानी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. नारियल पानी में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व जैसे एंटीऑक्सीडेंट, अमीनो एसिड, एंजाइम, विटामिन सी आदि होते हैं। रोज सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। तो बिना किसी देरी के आइए जानते हैं नारियल पानी पीने के फायदे।

नारियल पानी पीने के फायदे

वजन घटाने के फायदेमंद : नारियल पानी पीने से शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलते हैं। साथ ही इसे पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है और वजन कम किया जा सकता है।

मधुमेह : नारियल पानी का सेवन मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल, डायबिटीज की समस्या इंसुलिन की कमी के कारण होती है।

ऊर्जा :अगर आपको थकान महसूस होती है तो रोज सुबह नारियल पानी पिएं। इससे थकान और कमजोरी की समस्या दूर हो सकती है.

सिरदर्द :कई लोगों को तेज धूप और गर्मी के कारण या बाहर से वापस आने पर अचानक सिरदर्द होने लगता है। यह निर्जलीकरण के कारण भी हो सकता है। अगर आपके साथ भी ऐसी ही समस्या है तो आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको राहत मिल सकती है.

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...