back to top

सीएम योगी का मास्टर स्ट्रोक, देंगे हर वर्ष एक लाख युवाओं को रोजगार

  • 10 वर्षों में 10 लाख युवाओं को बनाएंगे उद्यमी, युवाओं को रोजगार शुरू करने के लिए बिना ब्याज और गारंटी मिलेगा लोन
  • https://msme.up.gov.inपर होगा ऑनलाइन आवेदन, 400 परियोजना रिपोर्ट और लगभग 600 बिजनेस आइडिया उपलब्ध
  • सीएम योगी यूपी दिवस पर देश के सबसे बड़े ह्यमुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियानह्ण की करेंगे शुरुआत
  • उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने में होगी बड़ी भूमिका: आलोक कुमार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में अभी दो साल का भले ही वक्त है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मास्टर स्ट्रोक चल दिया है। सीएम योगी यूपी दिवस 24 जनवरी को देश के सबसे बड़े मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियानह्ण की शुरुआत करेंगे। इसके तहत हर वर्ष एक लाख युवाओं को और 10 वर्षों में 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। खास बात यह है कि युवाओं को रोजगार शुरू करने के लिए बिना ब्याज और गारंटी लोन उपलब्ध कराया जाएगा।

600 बिजनेस आाइडिया भी दिये गये

सीएम योगी ने कई बार अपने भाषणों में इस बात का जिक्र किया है कि यूपी का युवा जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनेगा। इसी के तहत यूपी दिवस पर देश के सबसे बड़े ह्यमुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियानह्ण की शुरुआत कर रहे हैं और 25,000 लाभार्थियों को लोन उपलब्ध कराएंगे। अभियान में युवाओं को उद्यम लगाने के लिए ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। योजना से संबंधित जानकारी https://msme.up.gov.in पर उपलब्ध है और उद्योग शुरू करने के लिए 400 परियोजना रिपोर्ट और लगभग 600 बिजनेस आइडिया भी विभिन्न फार्मेट में दिए गए हैं। विभाग की ओर से योजना का लाभ लेने के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन स्वीकार है। एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि सीएम योगी के परिकल्पना के अनुसार यह योजना प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होने जा रही है। इससे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने में भी बड़ी भूमिका होगी।

ऐसे मिलेगा योजना का लाभ

अभियान के तहत कौशल प्रशिक्षित, न्यूनतम कक्षा 8 उत्तीर्ण, 21 से 40 वर्ष के युवाओं को बिना ब्याज, बिना गारंटी लोन के लिए https://msme.up.gov.in पर आवेदन करना होगा। इन आवेदन पत्रों को बैंकों को ऑनलाइन लोन स्वीकृत करने और वितरित करने के लिए भेजा जाएगा। बैंकों द्वारा ऑनलाइन लोन देने हुए लाभार्थी को देय ब्याज उपादान, मार्जिन मनी, उपादान, गारंटी फीस आदि ऑनलाइन मिलेगी। लाभार्थी को हर स्तर पर एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

आइडिया से लेकर गाइडेंस भी मिलेगा

एमएसएमई विभाग द्वारा विकसित इस पोर्टल पर न केवल निःशुल्क करीब 400 परियोजना रिपोर्ट, बल्कि 600 बिजनेस आइडिया भी उपलब्ध है। विभिन्न परियोजनाओं की स्थापना और संचालन के बारे में विडियोज व एक्सपर्ट का गाइडेंस भी उपलब्ध है। इन सभी सुविधाओं को पोर्टल पर सिर्फ एक क्लिक के माध्यम से प्राप्त कर लाभान्वित हुआ जा सकता है।

RELATED ARTICLES

यूपी में 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव गुरु पूर्णिमा आज, शुभ योग में होगी पूजा

लखनऊ। ज्योतिष विद्या में गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की आराधना की...

वास्तु विधान के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास कलश स्थापना दिवस

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत मंगलवार को...

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण

गोमती तट पर दिखा आस्था का महा संगमगुरु पूर्णिमा पर गोमती सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियानसनातन महासभा द्वारा आयोजित 154वीं आदि गंगा...

‘बड़े भाई साहब’ में दिखी दो भाइयों की कहानी

मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी 'बड़े भाई साहब' का मंचनलखनऊ। सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था 'बैक स्टेज' द्वारा केसरबाग स्थित बलराम साहनी प्रेक्षागृह में महान...

राहुल व आलोक के तबला वादन ने समां बांधा

दीक्षारम्भ : भाषण एवं सांगीतिक प्रस्तुति सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में प्रेरक...

श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

लखनऊ। मां जासोमती फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को हरदोई रिंग रोड पारा स्थित श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण...