back to top

सीएम योगी की अपील, आत्मानुशासन का परिचय देकर कांवड़ यात्रा को आगे बढ़ाने में योगदान दें शिवभक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि कोई भी पर्व या साधना बिना आत्म अनुशासन के पूरे नहीं हो सकते और इस अनुशासन से ही कांवड़ यात्रा न सिर्फ श्रद्धा और विश्वास का बल्कि आमजन के व्यापक विश्वास का प्रतीक बनकर उभरेगी।

मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में प्रदेशवासियों को श्रावण मास के दूसरे सोमवार की शुभकामनाएं देते हुए कहा, कोई भी पर्व व त्योहार और साधना बिना आत्मानुशासन के पूरे नहीं होते। सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए हमें न केवल अंत:करण बल्कि बाहरी रूप से भी इस प्रक्रिया के साथ लीन होना पड़ेगा। शिवो भूत्वा शिवं यजेत (शिव बनने के लिए शिव जैसी साधना भी चाहिए)।

उन्होंने कहा, आत्मानुशासन भी चाहिए। तब यह कांवड़ यात्रा न केवल श्रद्धा व विश्वास का प्रतीक, बल्कि आमजन के व्यापक विश्वास का प्रतीक बनकर उभरेगी। आदित्यनाथ ने शिवभक्तों से अपील की वे व्यवस्था के साथ जुड़कर कांवड़ यात्रा का न सिर्फ आनंद लें बल्कि श्रद्धा-विश्वास के साथ आत्मानुशासन का परिचय देते हुए पावन श्रावण मास के कांवड़ यात्रा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में योगदान दें।

मुख्यमंत्री का यह बयान कांवड़ यात्रा के दौरान हाल में गाजियाबाद तथा कुछ अन्य स्थानों पर कथित रूप से कांवड़ियों द्वारा तोड़फोड़ और मारपीट की घटनाओं के बीच आया है। उन्होंने कहा, केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा, सुगम और सुरक्षित कांवड़ यात्रा के लिए अनेक प्रबंध किए हैं। कहीं कोई दिक्कत, अव्यवस्था न हो और कोई भी आस्था के साथ खिलवाड़ न करने पाए, इन बातों को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा कि समाज के अलग-अलग तबके के लोग कांवड़ यात्रियों के लिए तत्परता से कार्य कर रहे हैं। उनके अनुसार, सरकार भी बेहतर स्वच्छता और स्वास्थ्य शिविर लगाकर अनेक प्रयास कर रही है। आवश्यकतानुसार ड्रोन व हेलीकॉप्टर से निगरानी व पुष्पवर्षा की व्यवस्था भी की गई है।

RELATED ARTICLES

यूपी में 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव गुरु पूर्णिमा आज, शुभ योग में होगी पूजा

लखनऊ। ज्योतिष विद्या में गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की आराधना की...

वास्तु विधान के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास कलश स्थापना दिवस

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत मंगलवार को...

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण

गोमती तट पर दिखा आस्था का महा संगमगुरु पूर्णिमा पर गोमती सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियानसनातन महासभा द्वारा आयोजित 154वीं आदि गंगा...

‘बड़े भाई साहब’ में दिखी दो भाइयों की कहानी

मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी 'बड़े भाई साहब' का मंचनलखनऊ। सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था 'बैक स्टेज' द्वारा केसरबाग स्थित बलराम साहनी प्रेक्षागृह में महान...

राहुल व आलोक के तबला वादन ने समां बांधा

दीक्षारम्भ : भाषण एवं सांगीतिक प्रस्तुति सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में प्रेरक...

श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

लखनऊ। मां जासोमती फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को हरदोई रिंग रोड पारा स्थित श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण...