back to top

सीएम योगी ने “हर घर तिरंगा अभियान” का किया आगाज, बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। इसका मतलब 140 करोड़ भारतवासियों के चेहरे पर खुशहाली लाना है।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, अपने संबोधन में योगी ने कहा, इसके लिए समस्त भारतवासियों को देश की समृद्धि में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एकजुट होकर इस अभियान का हिस्सा बनना होगा। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पहले देश के आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन से जुड़कर हम लोगों ने हर घर तिरंगा के माध्यम से भारत के आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगा को हर घर पर लहराया था।

यह भी पढ़े : पैरा शटलर भगत 18 महीने के लिये निलंबित, नहीं खेलेंगे पेरिस पैरालम्पिक

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2022-23 में उत्तर प्रदेश ने पांच करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा लहराने का कीर्तिमान स्थापित किया था और गत वर्ष लगभग साढ़े चार करोड़ घरों पर तिरंगा लहराया था। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश सरकार ने हर घर तिरंगा को साढ़े चार करोड़ घरों तक पहुंचाने का वृहद संकल्प लिया है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, लखनऊ महानगर की ओर से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ यह रैली निकाली गई। मुख्यमंत्री ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि आज से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत माता की जय के नारे के साथ, हाथ में तिरंगा लेकर अपने आवास से पैदल भी चले। उन्होंने राष्ट्रीयता, राष्ट्र प्रथम के भाव और पंच प्राण के संकल्पों के साथ जुड़ने का आग्रह किया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यसभा सदस्य संजय सेठ, विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी, विधायक नीरज बोरा, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत कई कार्यकर्ता आयोजन में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

यूपी में 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव गुरु पूर्णिमा आज, शुभ योग में होगी पूजा

लखनऊ। ज्योतिष विद्या में गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की आराधना की...

वास्तु विधान के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास कलश स्थापना दिवस

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत मंगलवार को...

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण

गोमती तट पर दिखा आस्था का महा संगमगुरु पूर्णिमा पर गोमती सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियानसनातन महासभा द्वारा आयोजित 154वीं आदि गंगा...

‘बड़े भाई साहब’ में दिखी दो भाइयों की कहानी

मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी 'बड़े भाई साहब' का मंचनलखनऊ। सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था 'बैक स्टेज' द्वारा केसरबाग स्थित बलराम साहनी प्रेक्षागृह में महान...

राहुल व आलोक के तबला वादन ने समां बांधा

दीक्षारम्भ : भाषण एवं सांगीतिक प्रस्तुति सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में प्रेरक...

श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

लखनऊ। मां जासोमती फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को हरदोई रिंग रोड पारा स्थित श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण...