back to top

बांदा में बोले सीएम योगी- बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का सीधे यमराज का टिकट कटेगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बुंदेलखंड के बांदा जिले में ₹710 करोड़ से अधिक की लागत वाली 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

बांदा/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुंदेलखंड के बांदा जिले को विकास परियोजनाओं की एक बड़ी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों, विशेषकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर बुंदेलखंड को बदहाली की गर्त में धकेलने और लूटने का तीखा आरोप लगाया।

सीएम योगी ने कहा कि 9.5 साल पहले जब वे पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर बुंदेलखंड आए थे, तब यहां का माहौल बेहद डरावना था। पूरा क्षेत्र खनन माफिया, भू-माफिया, वन माफिया और डकैतों के आतंक से कांपता था, किसान अपने खेतों में जाने से डरते थे और नौजवानों व बेटियों के सामने पलायन ही एकमात्र रास्ता बचा था। लेकिन आज भाजपा की डबल इंजन सरकार ने बुंदेलखंड को एक्सप्रेस-वे से जोड़कर और हर घर तक पानी पहुंचाकर इसे माफिया राज से पूरी तरह मुक्त कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड के औद्योगिक भविष्य का खाका खींचते हुए कहा कि बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीआईडीए) के तहत इस क्षेत्र को देश के एक बड़े ‘डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर’ हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने गौरव से कहा कि अब इसी पावन धरती पर ‘ब्रह्मोस मिसाइल’ का निर्माण होगा, जिसके चलने से देश के दुश्मन थर-थर कांपेंगे।

मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था की मजबूती का दावा करते हुए बताया कि सरकार ने अब तक करीब 64 हजार एकड़ भूमि को भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे हमेशा सही और विकासपरक प्रतिनिधियों का चुनाव करें, क्योंकि सही जनप्रनिधियों के कारण ही आज क्षेत्र को मेडिकल कॉलेज, कृषि विश्वविद्यालय और इंजीनियरिंग कॉलेज मिल सके हैं। विपक्षी दलों पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप मढ़ते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षियों को केवल कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल से प्यार था, जबकि भाजपा सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और मंदिरों के सौंदर्यीकरण पर काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...