back to top

सीएम योगी ने सुनीं 300 से ज्यादा लोगों की समस्याएं, कहा- किसी के साथ अन्याय नहीं होगा

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ जनता की हर शिकायत का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी के भी साथ अन्याय नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने सुबह गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में 300 से अधिक लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

आदित्यनाथ ने सभी फरियादियों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ हर शिकायत का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र और उच्च-गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा, किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर व्यक्ति को न्याय मिलेगा।

आदित्यनाथ ने कहा, सरकार हर शिकायत का समाधान करने के अपने संकल्प पर अडिग है। अधिकारियों को संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना चाहिए और जनता की समस्याओं का संतोषजनक समाधान प्रदान करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने पारिवारिक मतभेदों के लिए मध्यस्थता और समाधान विफल होने पर कानूनी कार्वाई के निर्देश दिये। उन्होंने भू-माफिया द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्वाई का आदेश भी दिया।

जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान कई फरियादियों ने चिकित्सा उपचार के लिए वित्तीय सहायता मांगी। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त करते हुए अधिकारियों को उपचार से संबंधित खर्चों के आकलन की प्रक्रिया में तेजी लाने और इसे बिना देरी के सरकार को भेजने का निर्देश दिया। पुलिस और राजस्व विभाग से जुड़े मामलों के लिए उन्होंने निष्पक्ष तथा पारदर्शी तरीके से निपटने का आह्वान किया, ताकि सभी को न्याय मिल सके। मंदिर परिसर का दौरा करते समय आदित्यनाथ ने अपने परिवार के साथ आए बच्चों के साथ समय बिताया और रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने उन्हें चॉकलेट भेंट की।

RELATED ARTICLES

यूपी में 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव गुरु पूर्णिमा आज, शुभ योग में होगी पूजा

लखनऊ। ज्योतिष विद्या में गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की आराधना की...

वास्तु विधान के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास कलश स्थापना दिवस

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत मंगलवार को...

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण

गोमती तट पर दिखा आस्था का महा संगमगुरु पूर्णिमा पर गोमती सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियानसनातन महासभा द्वारा आयोजित 154वीं आदि गंगा...

‘बड़े भाई साहब’ में दिखी दो भाइयों की कहानी

मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी 'बड़े भाई साहब' का मंचनलखनऊ। सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था 'बैक स्टेज' द्वारा केसरबाग स्थित बलराम साहनी प्रेक्षागृह में महान...

राहुल व आलोक के तबला वादन ने समां बांधा

दीक्षारम्भ : भाषण एवं सांगीतिक प्रस्तुति सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में प्रेरक...

श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

लखनऊ। मां जासोमती फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को हरदोई रिंग रोड पारा स्थित श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण...