back to top

सीएम योगी ने सहारनपुर से ‘स्कूल चलो अभियान’ के दूसरे चरण का किया शुभारंभ

  • बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह बोले- 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में शिक्षा विभाग निभाएगा अहम भूमिका
  • मां शाकुम्बरी की पावन धरती से बच्चों को मिलीं पाठ्य पुस्तकें, बैग व स्टेशनरी, सर्वश्रेष्ठ प्रधानाध्यापक सम्मानित

सहारनपुर / लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सहारनपुर से राज्यव्यापी ‘स्कूल चलो अभियान’ के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बच्चों को नवीन सत्र की पाठ्य पुस्तकें, स्कूल बैग व स्टेशनरी वितरित कीं तथा जनपद के सर्वश्रेष्ठ प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने इस्माइलपुर स्थित सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मां शाकुम्बरी की पावन धरती और मां सरस्वती के आशीर्वाद से शिक्षा का यह महायज्ञ निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा विभाग पूरी ऊर्जा के साथ अपनी भूमिका निभा रहा है।

मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि योगी सरकार के मार्गदर्शन में प्रदेश के हर विद्यालय को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा गया है और शिक्षकों को सम्मान देकर उनके मनोबल को बढ़ाया गया है। इसका परिणाम है कि आज बेसिक शिक्षा विभाग गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में सर्वोत्तम रूप से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज का यह अवसर केवल कार्यक्रम का शुभारंभ नहीं, बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य को संवारने और हर बच्चे को मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प है।

‘स्कूल चलो अभियान’ के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि यह अभियान प्रतिवर्ष दो बार 1 से 15 अप्रैल और 1 से 15 जुलाई तक चलाया जाता है। पहले चरण में मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ के बाद प्रदेश में 20 लाख से अधिक बच्चों का नया नामांकन कराया गया, जिसमें सहारनपुर जनपद में ही 35 हजार से अधिक बच्चों को विद्यालयों से जोड़ा गया। अब द्वितीय चरण में 1 जुलाई से फिर अभियान प्रारंभ हुआ है।

मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता इसी से स्पष्ट है कि विपरीत मौसम और परिस्थितियों के बावजूद कार्यक्रम का शुभारंभ निर्धारित तिथि पर समय से किया गया। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत तीन वर्ष के बच्चों को बाल वाटिका में और छह वर्ष के बच्चों को कक्षा एक में नामांकित कराया जाएगा। साथ ही ड्रॉपआउट हो चुके बच्चों को भी वापस शिक्षा की मुख्यधारा में लाया जाएगा। बालिकाओं की सुरक्षा के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान भी चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...