back to top

CM योगी ने शुरू किया किसान मित्र AI ऐप, कहा- ग्रामीण भारत ही असली भारत

  • पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सीएम योगी ने किया सम्बोधित
  • नए उप्र में शासन नतमस्तक होकर किसानों को सम्मान देता है : मुख्यमंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है, जहां किसानों का सम्मान होता है और उनके परिश्रम व पुरुषार्थ के सामने शासन नतमस्तक होकर उन्हें सम्मान देता है। उन्होंने कहा कि किसानों के परिश्रम व पुरुषार्थ से न केवल उत्तर प्रदेश का सम्मान बढ़ा रहा है, बल्कि विकास यात्रा का हिस्सा बनकर राज्य को देश की बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने में मदद कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, यह किसानों के परिश्रम का ही परिणाम है कि हमने कृषि विकास दर को नौ फीसदी तक पहुंचाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप आगामी समय में अगर राज्य को 2027-28 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना है तो वर्तमान विकास दर को इससे तीन गुना रफ्तार से आगे बढ़ाना होगा।

मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर शनिवार को लोकभवन में संबोधित किया और यहां किसान मित्र एआई ऐप का आरंभ किया तथा कृषकों, कृषि उद्यमियों, एफपीओ व कृषि वैज्ञानिकों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में लघु फिल्म दिखाई गई। उन्होंने किसानों की यशगाथा विकास यात्रा पुस्तिका का विमोचन भी किया। एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी चरण सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अच्छे प्रशासक व महान किसान नेता थे। उन्होंने कहा कि जब तक किसान गरीब रहेगा, भारत अमीर नहीं हो सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा, ग्रामीण भारत ही असली भारत है। भारत वर्ष की समृद्धि का मार्ग खेत-खलिहान से होकर गुजरता है। जागरूक जनशक्ति ही सबसे बड़े लोकतंत्र का आधार है। चौधरी चरण सिंह ने कई कार्यों के जरिए अपने समय में किसानों के जीवन में बदलाव के अभियान को बढ़ाया था। उन्होंने कहा, साढ़े नौ वर्ष में हमने बदलते भारत को देखा है। पहली बार अन्नदाता किसानों ने महसूस किया कि वे भी किसी सरकार के प्राथमिक एजेंडे का हिस्सा हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, लागत का डेढ़ गुना दाम एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के जीवन में परिवर्तन आया। अब तक इसकी 15 किस्त किसानों के पास पहुंच चुकी है। सिर्फ उप्र में ही 2.61 करोड़ किसानों के खाते में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहुंच चुकी है।

लोक भवन में कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर शनिवार को विधान भवन प्रांगण में उनकी प्रतिमा व चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। किसान कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहे चौधरी साहब की जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषक उपहार योजना के अंतर्गत विधान भवन के सामने किसानों को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की और झंडी दिखाकर ट्रैक्टरों को रवाना किया। इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर सुषमा खर्कवाल, उप्र सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद, जेपीएस राठौर, गिरीश चंद यादव, दिनेश प्रताप सिंह, बलवीर सिंह औलख, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी...

अहमदाबाद विमान हादसे की पहली बरसी पर अपनों को याद कर रो पड़े परिजन, जांच में देरी और मुआवजे को लेकर उठाए सवाल

अहमदाबाद। अहमदाबादप्लेन क्रैश की पहली बरसी पर पीड़ितों के परिजन घटना वाली जगह पर इकट्ठा हुए और अपनों को श्रद्धांजलि दी। इस हादसे ने...

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...

पंजाबी भाषा की उत्पत्ति आठवीं से नौवीं शताब्दी के मध्य हुई : नरेन्द्र सिंह मोंगा

गोरखनाथ और बाबा फरीद ने इसको प्रारंभिक साहित्यिक स्वरूप दिया उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से आयोजित की गई पंजाबी भाषा की उत्पत्ति विषयक...

बंगाल की जीवंत लोकचित्र परंपरा का लखनऊ में प्रदर्शन

कोकोरो आर्ट गैलरी में कालीघाट पटचित्र पर प्रदर्शनीलखनऊ। भारतीय लोक एवं पारंपरिक कला की समृद्ध विरासत को जनसामान्य तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने के...

मंच पर कलाकारों ने बिखेरे लोक कला के रंग

भारतीय लोक कला, सांस्कृतिक उत्सव एवं कार्यशालालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसायटी, लखनऊ द्वारा मोहन सिंह बिष्ट सभागार कुर्मांचल नगर लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय...

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...