back to top

सीएम योगी ने उन्नाव में विपक्ष पर बोला तीखा हमला, कांग्रेस-सपा को बताया भ्रष्ट और परिवारवादी

उन्नाव । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए दोनों दलों को ैभ्रष्टै बताया और आरोप लगाया कि इन पार्टियों ने केवल अपने-अपने परिवारों के हित में काम किया।मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने उन्नाव में 570 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 101 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए ने कहा कि केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों द्वारा किए गए विकास कार्य पहले की सरकारों के लंबे कार्यकाल में नहीं हो सके।

उन्होंने कहा,कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों को यह काम करने से किसने रोका? उनमें क्षमता नहीं थी। वे अक्षम और भ्रष्ट थे। उन्होंने केवल अपने परिवारों के बारे में सोचा, गरीबों के बारे में नहीं।मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लिए गरीबों का मतलब नेहरू-गांधी परिवार है, जबकि सपा के लिए गरीबों का मतलब सैफई परिवार तक सीमित रहा है। उन्होंने कहा,इसके अलावा वे किसी के बारे में नहीं सोच सकते।योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर गरीबों की आवाज दबाने और अपराधियों व माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के दौरान कथित माफिया प्रभाव इतना बढ़ गया था कि राज्य में भय का माहौल था।उन्होंने रामायण के पात्रों का उल्लेख करते हुए कहा,जब मैं इन राज्य-संरक्षित माफियाओं को देखता हूं, तो मुझे खर, दूषण, मारीच और सुबाहु जैसे पात्र याद आते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और कांग्रेस के नेता गरीबों के बजाय माफियाओं के लिए चिंता जताते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों की अनदेखी की है।उन्होंने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश विकास और विरासत दोनों के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और अब राज्य भ्रष्टाचार और अराजकतौ को स्वीकार नहीं करेगा।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...