back to top

सीएम योगी ने जांच क्षमता को बढ़ाकर प्रतिदिन 35 हजार जांच करने का दिया निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कोविड-19 की जांच क्षमता को बढ़ाकर प्रतिदिन 35 हजार जांच करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि आरटीपीसीआर तथा ट्रूनेट से रोज 35 हजार और बड़ी संख्या में रैपिड एंटीजन जांच भी किए जाएं। मुख्यमंत्री बुधवार को अनलॉक2.0 की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक नमूने लेने के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त टीमें गठित दी जाएं और उन्हें प्रशिक्षण दिया जाए।

एक बयान के अनुसार उन्होंने कहा, ट्रूनेट मशीन से टीबी की जांच भी की जा सकती है। यह मशीन बहुपयोगी है, क्योंकि इसके माध्यम से कोविड-19 और टीबी दोनों की जांच संभव है। उन्होंने कहा कि इसकी क्षमता को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों को ट्रूनेट मशीन रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। योगी ने कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने में कोविड हेल्प डेस्क एक मजबूत कड़ी है। उन्होंने कहा कि इन संख्या में वृद्धि की जाएगा और इनका सुचारु रूप से संचालन संनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने जिले के सभी अस्पतालों की नियमित निगरानी करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अस्पतालों में डॉक्टर और नर्स समय-समय पर मरीज की जांच करते रहें। सभी अस्पतालों में 24 घंटे ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करें। कोरोना वायरस संक्रमण तथा संचारी रोगों के प्रसार को रोकने में स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में तीन दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान आगामी शुक्रवार, शनिवार तथा रविवार को ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा। नगर विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग तथा पंचायतीराज विभाग सहित अन्य विभागों एवं संस्थाओं द्वारा पूर्ण समन्वय के साथ यह अभियान संचालित किया जाए। उन्होंने विशेष स्वच्छता अभियान में दो गज की दूरी का खास ध्यान रखने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...