back to top

सीएम योगाी ने नोएडा में 2,821 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में सोमवार को 2821 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया।

सेक्टर-38ए स्थित बोटैनिकल गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में आदित्यनाथ ने 10 परियोजनाओं का लोकार्पण किया तथा नौ परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत 2,821 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेक्टर 38 में बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास 580 करोड़ की लागत से बनी मल्टी लेवल कार पार्किंग का लोकार्पण किया। इसकी क्षमता 7,000 कारों की है।

इसके अलावा सेक्टर 39 में जिला संयुक्त अस्पताल का, सेक्टर-5 में पार्क के नीचे भूमिगत कार पार्किंग का, सेक्टर-145 में बीओटीई के आधार पर एक्सप्रेस पेपर मेट्रो स्टेशन को जोडऩे वाले फुट ओवर ब्रिज का, सेक्टर-62-63 के मध्य फुट ओवर ब्रिज के निर्माण का, बीओटी के आधार पर सेक्टर-71 तथा 72 के मध्य फुट ओवर ब्रिज के निर्माण तथा सेक्टर-16, 15, 28 और 74 के समीप चार पिंक टॉयलेट का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं होता है।

उन्होंने कहा व्यवस्थित तथा वैज्ञानिक आधार पर किए गए विकास कार्य दीर्घकालिक होते हैं। पिछले तीन वर्षों में नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के विकास में यह दिख रहा है। यहां बनी 7000 कारों की क्षमता वाली मल्टीलेवल कार पार्किंग दुनिया की सबसे बड़ी मल्टीलेवल पार्किंग है। उन्होंने कहा कि लोगों को रोजगार दिलाने के लिए एक बहुत बड़े एमआरओ की स्थापना जेवर के पास शुरू होने जा रही है।

उन्होंने कहा, मैंने गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र के किसानों के साथ बैठक की तथा उनकी समस्याएं सुनीं। सभी अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से कहा गया है कि वह जनसंवाद के जरिए समस्या का समाधान करें। सही कार्य करने में अधिकारी बिलकुल न डरें। आदित्यनाथ ने कहा कि तीनों प्राधिकरण सकारात्मक ऊर्जा के साथ विकास कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह नोएडा आने के लिए काफी उत्सुक थे।

गौतमबुद्धनगर के सांसद तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में गौतमबुद्धनगर को हजारों करोड़ों की सौगात मिली है। इसके लिए वह बधाई के पात्र है। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि पिछली सरकारों में घोटालों के लिए बदनाम नोएडा प्राधिकरण में पिछले तीन वर्षों में सभी तरह के भूखंडों का आवंटन पारदर्शी तरीके से तथा ईमानदारी तरीके से हो रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की धारणा बदलने में नोएडा की भूमिका बहुत अहम है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नोएडा प्राधिकरण के सफाई कर्मियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया तथा उन्हें 21 सौ की राशि भी प्रदान की। इस अवसर पर गौतमबुद्धनगर के प्रभारी मंत्री जयप्रताप सिंह, भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुरेन्द्र नागर, सांसद तरूण विजय, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, दादरी की विधायक तेजपाल नागर, नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन आलोक टंडन, नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु माहेश्वरी, मेरठ मंडल आयुक्त अनीता मेश्राम, गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त अलोक सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 की ऑफिशियल हाइड्रेशन पार्टनर बनी बिसलेरी

मुंबई। देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 (आइस) के साथ अपने जुड़ाव की...

2026 की दूसरी छमाही में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में तेजी के संकेत, 79% HR लीडर्स ने जताई नई भर्तियों की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट 2026 की दूसरी छमाही (H2) में और मजबूत होने के संकेत दे रहा है। नौकरी पोर्टल naukri.com...

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश...