back to top

सीएम योगी ने लखनऊ में अनंत आवास योजना का किया उद्घाटन, ये लोग पा सकेंगे लाभ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की अनंत नगर आवास योजना का उद्घाटन किया और इसे शहर में विश्वस्तरीय आवासीय सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। मुख्यमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि लोगों को बेहतर आवास विकल्प और जीवन जीने की सुगमता में सुधार हो। उन्होंने इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति के लिए पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को श्रेय दिया।

आदित्यनाथ ने कहा, आवास क्षेत्र में आधुनिक प्रौद्योगिकी लाना और समय से पहले परियोजनाएं पूरी करना समय की मांग है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इस दिशा में कदम उठाए हैं। लगभग सात हजार करोड़ रुपये के निवेश से विकसित 800 एकड़ की अनंत नगर परियोजना, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, एक्सप्रेसवे और लखनऊ रिंग रोड के पास स्थित है। एक एकीकृत टाउनशिप के रूप में तैयार की गई इस योजना में शैक्षणिक संस्थानों, ऊंची आवासीय इमारतों और किफायती आवास भूखंडों के लिए जगह चिह्नित की गई हैं।

आदित्यनाथ ने कहा, आज के दौर में जिन ऊंची इमारतों के निर्माण में पांच से 10 साल लगते थे, उन्हें अब उन्नत प्रौद्योगिकी का उपयोग करके कुछ ही महीनों में पूरा किया जा सकता है। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि इस परियोजना में आधुनिक प्रौद्योगिकी भी शामिल हों, जिससे हरित और आध्यात्मिक माहौल के साथ किफायती और उच्च गुणवत्ता वाले आवास उपलब्ध हों। इस परियोजना में डेढ़ लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराने की योजना है, जिसमें 10,000 फ्लैट और भूखंडों वाले सात सेक्टर का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और निम्न आय वर्ग (एलआईजी) श्रेणियों में पांच हजार आवास इकाइयां 25,000 से अधिक लोगों को लाभान्वित करेंगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन हजार मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। टाउनशिप के हिस्से के रूप में 130 एकड़ का पार्क और एक एडुटेक सिटी की भी योजना बनाई गई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि निवासियों को आसपास के क्षेत्र में प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा, प्रौद्योगिकी और चिकित्सा संस्थानों तक पहुंच प्राप्त हो। आदित्यनाथ ने कहा कि इस योजना के तहत भूखंडों और आवासों के आवंटन में किसी भी मध्यस्थ या दलाल को शामिल नहीं किया जाना चाहिए। लखनऊ विकास प्राधिकरण परियोजना के पारदर्शी कार्यान्वयन की देखरेख करेगा।

उन्होंने कहा कि इस तरह की बड़े स्तर वाली आवास परियोजनाएं उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और राज्य को एक हजार अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं। उन्होंने कहा, ये पहल लोगों के जीवन बदलाव लाएंगी, उन्हें बेहतर आवास और अधिक आरामदायक जीवन शैली प्रदान करेंगी। इस योजना के अत्यधिक लोकप्रिय होने की उम्मीद है और अधिकारियों को इसके सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

यूपी में 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव गुरु पूर्णिमा आज, शुभ योग में होगी पूजा

लखनऊ। ज्योतिष विद्या में गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की आराधना की...

वास्तु विधान के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास कलश स्थापना दिवस

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत मंगलवार को...

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण

गोमती तट पर दिखा आस्था का महा संगमगुरु पूर्णिमा पर गोमती सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियानसनातन महासभा द्वारा आयोजित 154वीं आदि गंगा...

‘बड़े भाई साहब’ में दिखी दो भाइयों की कहानी

मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी 'बड़े भाई साहब' का मंचनलखनऊ। सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था 'बैक स्टेज' द्वारा केसरबाग स्थित बलराम साहनी प्रेक्षागृह में महान...

राहुल व आलोक के तबला वादन ने समां बांधा

दीक्षारम्भ : भाषण एवं सांगीतिक प्रस्तुति सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में प्रेरक...

श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

लखनऊ। मां जासोमती फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को हरदोई रिंग रोड पारा स्थित श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण...