back to top

सीएम योगी ने 56 हजार से अधिक उद्यमियों को एकमुश्त दिया कर्ज

लखनऊ। केन्द्र की ओर से आर्थिक पैकेज की घोषणा के 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में एमएसएमई क्षेत्र के 56 हजार से अधिक उद्यमियों को 2000 करोड़ रूपये से अधिक का कर्ज एकमुश्त प्रदान किया। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के 56 हजार 754 उद्यमियों को एकमुश्त दो हजार 2 करोड़ के कर्ज बांटे।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने की तैयारी पहले से ही कर रखी थी। केन्द्र से आर्थिक पैकेज के ऐलान के तत्काल बाद लॉकडाउन अवधि में भी इतनी बड़ी धनराशि का कर्ज देने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने एक क्लिक पर आनलाइन 2 हजार 2 करोड़ रूपए का कर्ज देकर रोजगार संगम आनलाइन मेला की व्यापक शुरूआत की।

प्रवक्ता के अनुसार एक टेबल पर उद्यमियों और बैंकर्स को बैठाकर 56 हजार 754 उद्यमियों को एक क्लिक पर 2 हजार 2 करोड़ रू का कर्ज प्रदान किया गया। इन 56 हजार 754 इकाइयों से दो लाख लोगों को रोजगार की गारंटी मिली है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने एमएसएमई का साथी पोर्टल भी लांच किया। योगी ने इस अवसर पर कहा कि कामगारों व श्रमिकों को उत्तर प्रदेश की ताकत बनाएंगे। ये हमारे लिए पलायन का कलंक हटाने का भी बड़ा अवसर है इसीलिए हम कामगारों व श्रमिकों की स्किलिंग की स्केलिंग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश है कि अब दीपावली में गौरी गणेश की मूर्तियां चीन से नहीं आएं क्योंकि गोरखपुर के टेराकोटा में चीन से बेहतर मूर्तियां बनाने का हुनर है। उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा एमएसएमई सेक्टर यूपी में है। कोरोना महामारी के दौरान ही यूपी में पीपीई किट की 26 इकाइयां खडी हुईं । छोटी बड़ी मिलाकर उत्तर प्रदेश में 90 लाख एमएसएमई इकाईयां हैं। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए हर हाथ को रोजगार देने के महाभियान में जुट गए हैं।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...