back to top

चंदौली में सीएम ने दी मेडिकल कॉलेज की सौगात

चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सैयदराजा स्थित सभा स्थल पहुंचे। सीएम योगी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पहले सीएम योगी बरठी कमरौर गांव पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास और पूजन कार्यक्रम को सम्पन्न कराया। सीएम ने 800 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम ने जनता को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई और विपक्ष पर हमला बोला।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि माफिया ने गरीब वंचित की संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया तो हमने उस माफिया पर बुलडोजर चलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले नौकरी की नीलामी होती थी। सपा-बसपा बोली लगाते थे, लेकिन आज ऐसा जो करेगा उसका घर भी नीलाम हो जाएगा। सरकारों को साफ नीयत के साथ काम करना चाहिए न कि बस अपना खजाना भरना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चंदौली का राजकीय मेडिकल कालेज 250 करोड़ की लागत से बन रहा है। कालेज का नाम बाबा कीनाराम जी के नाम पर होगा। मेडिकल कालेज में बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा लगेगी। चंदौली, गाजीपुर, मिजार्पुर और सोनभद्र को अपना मेडिकल कालेज मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज बनने से उत्तर प्रदेश और बिहार के रिश्ते मजबूत होंगे। इस कॉलेज से जिले में डॉक्टर पैदा होंगे। अब चंदौली के युवाओं को मेडिकल शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अब चंदौली में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी। कॉलेज नवंबर 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा। सीएम ने कहा कि अगर निर्माण कार्य समय से पूरा न हुआ तो कार्यदायी संस्था से जुर्माना लिया जाएगा।
सीएम ने कहा कि 2022 में जब भाजपा की सरकार बनेगी, तो यूपी के 75 जिलों में मेडिकल कालेज बनेंगे। पिछली सरकार में सिर्फ 4 जिलों को बिजली मिलती थी। आज पूरे यूपी को बिजली मिल रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली जिले में 274 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज और 529 करोड़ की लागत से 144 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने मुख्यमंत्री को राजकीय मेडिकल कॉलेज का नाम बाबा कीनाराम के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया। जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया। साथ ही कॉलेज में उनकी प्रतिमा भी लगेगी।

 

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...