back to top

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से मची तबाही, 10 से अधिक घर बह गए, 4 लोगों की मौत, कई इलाके जलमग्न

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थाथरी उप-मंडल में मंगलवार को बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचा दी। इस भयावह प्राकृतिक आपदा ने देखते ही देखते कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया। अब तक की जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 से अधिक मकान पूरी तरह तबाह हो गए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज बारिश के बाद अचानक आए सैलाब ने रिहायशी इलाकों को घेर लिया, जिससे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कई घर पानी में बह गए, जबकि कुछ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रभावित इलाकों में प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन खराब मौसम और भारी बारिश के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।

नदी का पानी बाजारों तक घुसा
घटना के बाद कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें तेज बहाव के साथ बहते मकान, पेड़ और मलबा साफ दिखाई दे रहा है। थाथरी समेत आसपास के कई इलाकों की नदियां उफान पर हैं और पानी स्थानीय बाजारों तक पहुंच चुका है। एहतियातन कई सड़कों को बंद कर दिया गया है ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।

प्रशासन ने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। कई परिवार अपना कीमती सामान बचाकर ऊंचे और सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। लोगों का कहना है कि उनकी जीवनभर की कमाई और घर, कुछ ही मिनटों में तबाह हो गए।

रामबन में भूस्खलन, हाईवे बंद
डोडा के अलावा जम्मू संभाग के रामबन जिले में भी भारी भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। तेज हवाओं और लगातार हो रही बारिश ने पूरे क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तवी नदी का पानी कई रिहायशी इलाकों में घुस चुका है, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। प्रशासन ने नदी किनारे बसे इलाकों को खाली करवाना शुरू कर दिया है।

धराली और किश्तवाड़ की याद दिलाई
डोडा में आई यह आपदा हाल ही में उत्तराखंड के धराली और किश्तवाड़ के चशोती गांव की त्रासदियों की याद दिलाती है। धराली में बादल फटने से पूरे गांव में तबाही मची थी और पांच से अधिक लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई लोग लापता हो गए थे।

किश्तवाड़ के चशोती गांव में 14 अगस्त को बादल फटने से 60 से अधिक लोगों की जान गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। यह हादसा उस समय हुआ था जब गांव में मचैल माता यात्रा के लिए हजारों तीर्थयात्री मौजूद थे। अचानक आई बाढ़ ने घर, दुकानें और यहां तक कि तीर्थयात्रियों के लिए लगे लंगर को भी बहा दिया।

मौसम विभाग का अलर्ट
इस बीच मौसम विभाग ने शाम तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे स्थिति और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे निचले इलाकों से दूर रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

डोडा में आई यह आपदा एक बार फिर यह दिखाती है कि पर्वतीय क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाएं कितनी घातक हो सकती हैं। प्रशासन फिलहाल राहत कार्यों में जुटा है, लेकिन खराब मौसम और दुर्गम इलाकों के चलते बचाव कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...