back to top

सिंगरौली में दो मालगाड़ियों के बीच भिड़ंत, तीन लोगों की मौत

सिंगरौली(मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार अल सुबह दो मालगाड़ियों के बीच भिडंत हो जाने पर एक इंजन एवं 13 डिब्बे पटरी से उतर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई।

सिंगरौली जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे को बताया कि मृतकों की पहचान रामलखन बैस (29), रशीद अहमद (65) एवं मनदीप कुमार (26) के रूप में की हुई है। रामलखन स्थानीय निवासी था, जबकि बाकी दोनों उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे। इन तीनों के शव एक इंजन से निकाले गए हैं।

शेंडे ने बताया कि संभवत: इनमें से दो लोको पायलट एवं एक प्वाइंट्स मैन हो सकते हैं। हालांकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये लोको पायलट एवं प्वाइंट्स मैन थे। उन्होंने कहा कि यह हादसा सुबह करीब 4.40 बजे उस वक्त हुआ, जब मध्यप्रदेश के अलमोरी खदान से कोयला लेकर उत्तरप्रदेश जा रही एक मालगाड़ी इस पटरी पर दूसरी तरफ से आ रही खाली मालगाड़ी से घनहरी गांव के पास आमने-सामने से टकरा गई।

शेंडे ने बताया कि इस भिडंत में एक मालगाड़ी का इंजन एवं 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने कहा कि जिस रेल लाइन पर हादसा हुआ है उसे नेशनल थर्मल पावर कार्पाेरेशन (एनटीपीसी) द्वारा कोयले को मध्यप्रदेश से उत्तरप्रदेश ले जाने के लिए उपयोग किया जाता है। एनटीपीसी ही इसका संचालन एवं प्रबंधन करती है। शेंडे ने बताया कि हादसे का असली क्या कारण है, अब तक इसका पता नहीं चल पाया है।

हालांकि, शुरूआती जांच से प्रतीत होता है कि यह हादसा या तो दोनों लोको पायलट की गलती से हुआ होगा या सिगनल में कुछ खराबी के कारण। उन्होंने कहा कि इस हादसे के कारण रेल यातायात बाधित नहीं हुआ है, क्योंकि इस रेलवे लाइन को एनटीपीसी द्वारा कोयले को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए ही उपयोग किया जाता है और इस रेलवे लाइन पर अन्य ट्रेनों का आवागमन नहीं होता है।

इसी बीच, पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने एक बयान में बताया कि भारतीय रेलवे का इस दुर्घटना से कोई लेना-देना नहीं है। इस रेल लाइन का संचालन एवं प्रबंधन पूरी तरह से एनटीपीसी करती है। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...