back to top

बिहार में नहीं लागू होगा नागरिकता कानून

पटना। असम की तर्ज पर पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) लागू कराने की तैयारी कर रही केंद्र सरकार में भाजपा के सहयोगी दल भी इससे सहमत नहीं दिख रहे हैं। कई मुद्दों पर केंद्र सरकार से अलग रुख दिखा चुकी जदयू भी शुक्रवार को एनआरसी का विरोध करने वालों की सूची में शामिल हो गई। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतिश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह अपने यहां एनआरसी को लागू नहीं कराएंगे।

नीतिश ने यहां मीडिया से कहा, काहे का एनआरसी? बिल्कुल लागू नहीं होगा। उन्होंने यह बात इंडिया रोड कांग्रेस के 80वें वार्षिक सत्र से बाहर निकलने के बाद अपने वाहन की तरफ जाते समय कही। नीतिश कुमार एनडीए के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पूरे देश में तनाव और प्रदर्शनों का कारण बन रही एनआरसी को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।

नीतिश से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी और कांग्रेस शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी एनआरसी को लागू करने से इनकार कर चुके हैं। हालांकि नीतिश कुमार की तरफ से एनआरसी का विरोध नया नहीं है। वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर असम में एनआरसी लागू किए जाने के समय भी इसकी आलोचना कर चुके हैं।

शुक्रवार को एनआरसी को लेकर स्पष्ट इंकार करने से पहले बृहस्पतिवार को भी उन्होंने गया में आयोजित एक सार्वजनिक सभा में कहा था कि वह गारंटी देते हैं कि किसी भी अल्पसंख्यक के साथ गलत व्यवहार नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...