back to top

नागरिकता कानून: विभिन्न राज्यों में पुलिस अलर्ट, जामा मस्जिद के पास व्यापक प्रदर्शन

नई दिल्ली। हाथों में तिरंगा और संविधान बचाओ की तख्तियां लिए हुए हजारों लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में रैलियां निकालीं। देशभर में बृहस्पतिवार को भीषण विरोध प्रदर्शनों में तीन लोगों की मौत के बाद विभिन्न राज्यों में सुरक्षाबल मुस्तैद हैं।

कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवा पर रोक लगा दी गई। बृहस्पतिवार को विरोध तेज होने के बाद मंगलुरु में पुलिस की गोलीबारी में दो लोगों और लखनऊ में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच ताजा झड़प की खबरें मिली हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की नमाज के मद्देनजर अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त किए गए और संवेदनशील इलाके में निषेधाज्ञा लागू की गई है। हालांकि, दोपहर की नमाज के बाद जामा मस्जिद इलाके में व्यापक प्रदर्शन हुआ और मार्च करने की अनुमति नहीं होने के बावजूद प्रदर्शन करने के लिए भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को हिरासत में ले लिया गया। भीम आर्मी ने दावा किया कि पुलिस ने आजाद को जामा मस्जिद में हिरासत में लेने की कोशिश की लेकिन वह बचकर निकल गए। हालांकि बाद में उन्हें दरियागंज के निकट हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ड्रोनों की मदद से हालात पर कड़ी नजर रख रही है। पुरानी दिल्ली के इलाकों सहित कुछ मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद कर दिए गए। नए नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर भी प्रदर्शन हुआ। इसके अलावा शहर के कुछ अन्य इलाकों में भी विरोध प्रदर्शन करने लोग निकले।

पुलिस ने उत्तर-पूर्वी जिले में फ्लैग मार्च किया जहां रविवार को प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी। संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार और पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्य समेत अन्य अधिकारी फ्लैग मार्च में मौजूद थे। पड़ोस के उत्तर प्रदेश में सरकार के आदेश पर लखनऊ और अन्य स्थानों पर मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवा रोक दी गई है ।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...