back to top

सीआईएससीई ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम किए घोषित

नई दिल्ली। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। इसके साथ ही उसने इस साल असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए मेरिट सूची प्रकाशित नहीं करने का फैसला किया। इस बार 10वीं कक्षा की परीक्षा में 99.34 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे जो पिछले साल की तुलना में 0.8 प्रतिशत अधिक है।

वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा में 96.84 प्रतिशत उम्मीदवार सफल रहे। इसमें पिछले साल की अपेक्षा मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। बोर्ड ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण अपनी लंबित परीक्षाओं को रद्द कर दिया था और परिणाम की गणना एक वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के आधार पर की गई है। सीआईएससीई के मुख्य कार्यकारी और सचिव गेरी अराथून ने कहा कि असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए इस साल 2020 की परीक्षाओं के लिए मेरिट सूची प्रकाशित नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘यह साल कोविड-19 महामारी और राष्ट्रीय और राज्यों के कइ लॉकडाउन के कारण सबके लिए विशेष रूप से कठिन रहा है…। बोर्ड ने पिछले सप्ताह कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के मद्देनजर लंबित परीक्षाओं को रद्द किए जाने के बाद दोनों कक्षाओं के लिए एक वैकल्पिक मूल्यांकन योजना की घोषणा की थी।

घोषित नतीजों के अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 2,06,525 उम्मीदवार सफल रहे है वहीं 1,377 उम्मीदवार असफल रहे हैं। इस परीक्षा को भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाणपत्र (आईसीएसई) भी कहा जाता है। कक्षा 12 की परीक्षा में 85,611 परीक्षार्थी सफल हुए हैं जबकि 2,798 विद्यार्थी असफल रहे हैं।

अराथून ने कहा, इस बिंदु पर, हम अपने उम्मीदवारों की सराहना करना चाहते हैं, जिन्होंने इस संकट की अवधि के दौरान अनुकरणीय धैर्य का प्रदर्शन किया… शेष विषयों की संभावित विलंबित परीक्षा के लंबे इंतजार की पीड़ा का सामना किया। आपके धैर्य और दृढ़ता की प्रशंसा की जानी चाहिए। आईसीएसई परीक्षा 61 लिखित विषयों में आयोजित की जाती है जिनमें 22 भारतीय भाषाएं हैं, नौ विदेशी भाषाएं और दो शास्त्रीय भाषाएं हैं। परीक्षा में कुल 2,341 स्कूलों के उम्मीदवार शामिल हुए।

आईएससी परीक्षा (12वीं) 51 लिखित विषयों में आयोजित की जाती है, जिनमें से 15 भारतीय भाषाएं हैं, छह विदेशी भाषाएं हैं और एक शास्त्रीय भाषा है। परीक्षा में कुल 1,125 स्कूलों के छात्र शामिल हए। कोरोना वायरस के कारण पहले स्थगित कर दी गई परीक्षाएं एक से 14 जुलाई के बीच होने वाली थीं। लेकिन बाद में कोविड-19 मामलों में वृद्घि को देखते हुए परीक्षाएं रद्द कर दी गईं। जो छात्र अपनी परीक्षा का पुनर्मूल्यांकन चाहते हैं, वे 16 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...