back to top

एक बार फिर ‘चीनी ताइपे खिताब’ पर होंगी साइना और सौरभ की नजरें

ताइपे: पूर्व चैम्पियन साइना नेहवाल और सौरभ वर्मा मंगलवार से यहां शुरू हो रहे चीनी ताइपे बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 300 में उतरेंगे तो उनकी नजरें महिला और पुरूष वर्ग के खिताब फिर अपने नाम करने पर होंगी। शीर्ष वरीयता प्राप्त साइना ने 2008 में यहां खिताब जीता था और उसके बाद वह पहली बार यहां खेल रही है। वहीं राष्ट्रीय चैम्पियन सौरभ ने 2016 में यहां खिताबी जीत दर्ज की थी। फिटनेस हासिल करने के बाद वापसी की कोशिश में जुटे एचएस प्रणय भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे जिन्होंने बासेल में विश्व चैम्पियनशिप में चीनी धुरंधर लिन डैन को हराया। दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी साइना विश्व चैम्पियनशिप में अच्छे फार्म में थी लेकिन अंपायरों के विवादित फैसलों के कारण उसे डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट से पराजय झेलनी पड़ी। साइना पहले दौर में कोरिया की अन सी यंग से खेलेगी। उन्हें कनाडा की दूसरी वरीयता प्राप्त मिशेले लि, अमेरिका की तीसरी वरीयता प्राप्त बेवेन झांग और कोरिया की चौथी वरीयता प्राप्त सुंग जि ह्यून से कड़ी चुनौती मिलेगी।

 

पुरूष एकल में सौरभ हैदराबाद ओपन के अपने फार्म को कायम रखना चाहेंगे। वह पहले दौर में जापान के काजुमारा सकाइ से खेलेंगे। प्रणय का सामना पहले दौर में स्थानीय खिलाड़ी जू वेइ से होगा। तीसरी वरीयता प्राप्त समीर वर्मा की टक्कर मलेशिया के डारेन ल्यू से होगी। महिला युगल में अपर्णा बालन और प्राजक्ता सावंत भारतीय चुनौती पेश करेंगी।

 

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...