back to top

चीन ने विवादित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को दी मंजूरी

हांगकांग। चीन ने हांगकांग में अलगाववाद और पृथकतावादी गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्वाई करने के लिए एक विवादित कानून को मंजूरी दे दी। इस कानून की वजह से लोगों में डर है कि इसका इस्तेमाल इस अर्धस्वायत्त क्षेत्र में विरोध की आवाजों को दबाने के लिए किया जा सकता है।

चीनी संसद की स्थाई समिति में हांगकांग के एकमात्र प्रतिनिधि ताम यियू-चुंग ने संवाददाताओं से बातचीत में मंगलवार को इस बात की पुष्टि की है कि यह कानून पारित हो गया। उन्होंने कहा कि इस कानून में मौत की सजा का प्रावधान नहीं है। हालांकि उन्होंने इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी कि इस कानून के प्रावधान अतीत के घटनाक्रमों पर भी लागू होंगे (अर्थात क्या यह कानूनी पिछली तिथि से लागू होगा)।

ताम ने साक्षात्कार में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह कानून लोगों को परेशानियों खड़ी करने से रोकेगा। उन्होंने कहा, हांगकांग का इस्तेमाल देश को बांटने के हथियार के तौर पर नहीं होने दें। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को संसद की स्थाई समिति ने सर्वसम्मति से हांगकांग के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को मंजूरी दे दी। हालांकि न तो चीन की सरकार ने और न ही हांगकांग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

हांगकांग की नेता कैरी लाम ने संवाददाताओं के साथ सप्ताहिक बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पर यह कहते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था कि स्थाई समिति की बैठक अभी चल रही है और ऐसे में कोई टिप्पणी करना अनुचित होगा। हांगकांग में लोकतंत्र के प्रख्यात समर्थक जोशुआ वांग, एग्नेश चाउ और नाथन लाउ ने फेसबुक पर बयान जारी करके यह संकेत दिया कि वे लोकतंत्र समर्थक संगठन डेमोसिस्टो से खुद को अलग कर सकते हैं।

वांग ने कहा कि वह अपनी जान और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा मुद्दा बन चुका है और किसी को भी इस बारे में जानकारी नहीं है कि इस कानून के परिणाम क्या होंगे, लोगों को चीन प्रत्यर्पित किया जाएगा या उन्हें 10 साल तक की सजा या इससे ज्यादा की सजा हो सकती है।

हांगकांग के मध्य कारोबारी जिले में एक लग्जरी मॉल के बाहर सैंकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए और वे हांगकांग को स्वतंत्र करने और अब क्रांति के नारे लगा रहे हैं। इनमें से कई हांगकांग स्वतंत्रता वाले झंडे और पोस्टर अपने हाथों में लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की निंदा कर रहे हैं। पुलिस ने बाद में इस मॉल वाले क्षेत्र की घेराबंद कर ली। लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है और तलाशियां हो रही हैं।

इस कानून का हांगकांग के भीतर काफी विरोध हो रहा है और ब्रिटेन, अमेरिका, यूरोपीय संघ सहित अन्य भी इसका विरोध कर रहे हैं। ब्रिटेन ने कहा कि वह हांगकांग के 75 लाख लोगों में से करीब 30 लाख को रहने की पेशकश और संभवत: नागरिकता देने की पेशकश भी कर सकते हैं। हालांकि चीन ने इन सभी कदमों को उसके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...