back to top

मुख्यमंत्री योगी ने गोंडा-बाराबंकी में तटबंधों का किया निरीक्षण

गोंडा/बाराबंकी।  संभावित बाढ़ के मद्देनजर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोंडा और बाराबंकी के बांधों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के निर्देश दिये। हालांकि उनका दौरा प्रस्तावित नहीं था लेकिन अचानक उनके आने की सूचना पर प्रशासन हलकान रहा,इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बाढ़ से निपटने की जानकारी ली।

बरसात के मौसम में नेपाल के बनबसा बैराज द्वारा पानी छोड़े जाने से हर साल बहराइच, बाराबंकी व गोंडा के सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते है जिससे इन क्षेत्रों में काफी नुकसान होता है,घाघरा नदी पर बना एल्गिन ब्रिज – चरसड़ी बांध अब तक 5 बार टूट चुका है,लेकिन संभावित बाढ़ को लेकिन मुख्यमंत्री शायद काफी संजीदा नजर आ रहे है ताकि आने वाली परेशानी से जनता को बचाया जा सके।

बाढ़ कार्यों का हवाई एवं स्थलीय किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ के संभावित खतरों के मद्देनजर गोण्डा के एल्गिन चरसड़ी तटबंध के संवेदनशील स्थल बांसगांव पर हो रहे बाढ़ कार्यों का हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कराए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने एल्गिन चरसड़ी तटबंध पर क्रियान्वित की जा रही 2487.44 लाख रुपए एवं 1854.57 लाख रुपए की दो परियोजनाओं के सम्बन्ध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली।

परियोजना के कार्यों को तेजी से कराया जा रहा

इन परियोजनाओं के तहत 5 अदद बोल्डर स्पर तथा 530 मीटर में बोल्डर रिवेटमेण्ट के कार्य हो रहे हैं। बाढ़ बचाव के कार्यों के सम्बन्ध में सिंचाई विभाग ने बताया कि कि परियोजना के कार्यों को कोविड-19 महामारी में लॉकडाउन के बावजूद भी तेजी से कार्य कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी द्वारा यह पूछे जाने पर कि कार्य कितने दिन में पूर्ण करा लिया जाएगा, अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि 15 दिवस के अंदर कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ड्रेजिंग कार्य के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की

मुख्यमंत्री ने घाघरा नदी में कराए जा रहे ड्रेजिंग कार्य के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की। अधिशासी अभियंता यांत्रिक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि बन्धों की सुरक्षा हेतु ड्रेजिंग के कार्य कराए जा रहे हैं, जिसके शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ.महेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकाधिक श्रमिकों की व्यवस्था करायी जाए।  प्रकाश की व्यवस्था कराते हुए रात-दिन कार्य कराया जाए, ताकि गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र ही कार्य पूर्ण हो सके। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बलरामपुर में कोविड-19 के सम्बन्ध में किए जा रहे कार्यों सहित विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की।

जनपद में एल-2 हॉस्पिटल को कार्यशील किए जाने के निर्देश दिए

उन्होंने जनपद में एल-2 हॉस्पिटल को कार्यशील किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण के दौरान सभी को राशन मिले और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। प्रदेश में आए श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की कार्यवाही तेजी से की जाए। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 की रोकथाम के सम्बन्ध में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु पुलिस व प्रशासन द्वारा इंफोर्समेण्ट की कार्यवाही की जाए। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति मास्क अवश्य पहने, मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जाए।

प्रत्येक व्यक्ति मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएं

दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों पर निर्धारित संख्या में ही व्यक्ति बैठें, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट अभी टला नहीं है। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएं व साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने ऐसे समस्त स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग आते हों। मुख्यमंत्री ने जनपद की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद बलरामपुर की नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

जनपद में किसी भी माफिया को पनपने न दिया जाए

जनपद में किसी भी माफिया को पनपने न दिया जाए। माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए, उनकी सम्पत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने जनपद में केजीएमयू के प्रस्तावित सैटेलाइट सेण्टर, सरयू नहर परियोजना व थारू जनजाति सांस्कृतिक केन्द्र के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने थारू जनजाति के विकास के लिए संचालित योजनाओं का लाभ थारू जनजाति के लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्यटन विकास की सम्भावनाओं को तलाशा जाए।

मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना, गन्ना भुगतान, खाद्यान्न वितरण, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना, छात्रवृत्ति योजना, विद्युत आपूर्ति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, एक जनपद-एक उत्पाद योजना की भी समीक्षा की। इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने संयुक्त हॉस्पिटल, बलरामपुर का औचक निरीक्षण किया।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...