back to top

मुख्यमंत्री योगी ने बहराइच को दिया 333 करोड़ का होली गिफ्ट, कहा-मोबाइल की तरह जरूरी है शुद्ध पानी

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली पर जनपद बहराइच के लोगों को 333.83 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं को मुंह तोड़ जवाब देने वाले राजा सुहेलदेव की धरती पर मेडिकल कॉलेज का तोहफा देकर मुझे खुशी हो रही है। यहां पर मेडिकल कॉलेज बनने के बाद सिर्फ बहराइच ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों में रहने वालों को बाहर जाकर इलाज नहीं कराना पड़ेगा। उनको इलाज की बेहतर सुविधाएं अपने जनपद में ही मिल जाएंगी। देवीपाटन ऐसा मंडल है, जिसके चार जनपदों में से तीन में मेडिकल कॉलेज की सुविधा मौजूद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जब गरीब बीमार पड़ता था तो पैसे की कमी के चलते अच्छा इलाज नहीं करा पाता था। आयुष्मान योजना आने के बाद उनको 5 लाख रुपए तक की नि:शुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई। प्रदेश सरकार ने गरीबों व बेहसारा लोगों के इलाज में 900 करोड़ की धनराशि खर्च कर चुकी है। किसान, मजदूर व महिलाओं को इस योजना को लाभ मिल रहा है।

सीएम ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का भव्य स्मारक व मेडिकल कॉलेज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में कोई ऐसा स्थल नहीं है, जहां पर देश के लिए जान देने वाले शहीदों का स्मारक न हो, ये हमेशा आगे बढ़ने की प्ररेणा देते हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर रखा गया है। अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान का भाव हमेशा प्रगति की ओर अग्रसर करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहराइच में 264 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास व 70 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण किया जा रहा है। बाढ़, शुद्ध पानी, सिंचाई समेत अन्य क्षेत्रों से जुड़ी योजनाएं लोगों को बढ़ी राहत देंगी। सीएम ने कहा कि बहराइच एक आकांक्षात्मक जिला है। पिछले तीन सालों में शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल की समस्या को दूर कर विकास का काम हुआ है।

केन्द सरकार के साथ मिलकर प्रदेश के आठ आकांक्षात्मक जिलों को विकसित करने का काम किया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहराइच तराई का इलाका है। यहां पर संचारी रोग की समस्या सबसे अधिक है। खासकर दिमागी बुखार की समस्या यहां आम है। इसका सबसे बड़ा कारण अशुद्ध पानी है। जल जीवन मिशन के तहत पाइप जल की सुविधा देने का काम सरकार ने किया है। शुद्ध पानी की सप्लाई से 90 प्रतिशत तक संचारी रोग पर काबू पाने का काम किया गया है।

जीवन में आज मोबाइल जितना जरूरी है, शुद्ध पानी भी उतना ही जरूरी है। इसके अलावा सरकार ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 40 लाख गरीबों के घर के सपने को पूरा करने का काम किया है। महिला सामर्थ्य योजना के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। झांसी की बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर से जुड़ी महिलाओं ने 46 लाख रुपए का फायदा कमाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहराइच में महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण भी किया गया और कहा कि अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान का भाव हमेशा प्रगति की ओर अग्रसर करता है और मातृभूमि के प्रति समर्पणर्् की भावना हमेशा जिंदा रखती है।

 

RELATED ARTICLES

बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संदीप सिंह

निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा अभियान को मिलेगी नई गति, जिला समन्वयकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...

दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम की 7 साल की सजा रद, एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट से मिली बड़ी राहत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को न्यायपालिका से एक बड़ी राहत मिली है।...

RBI बोला- चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है

मुंबई। भारतीय अर्थव्यवस्था चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद मजबूत बनी हुई है और मजबूत वृहद आर्थिक आधार चालू वित्त वर्ष 2026-27 में वृद्धि को...

बशीर बद्र के शब्द हमेशा जिंदा रहेंगे : डा. हसन सईद जलालपुरी

मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, साहित्यिक जगत में शोक की लहरलखनऊ। उजाले अपनी यादों को हमारे पास रहने दो, ना जाने किस...

‘मैं कृष्ण हूं’ ने झकझोरा दर्शकों का मन

मंच से गूंजी पुकार—मूर्ति नहीं, विचार बनोलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से रंगमंडल स्वर इंडिया एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह,...

सद्ज्ञान मानव जीवन का आधार है : उमानन्द शर्मा

464वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ह्लनिशत कॉलेज आॅफ नर्सिंग,...

नौ दिवसीय श्रीराम कथा से भक्तिमय होगा लखनऊ

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी सुनाएंगे श्रीरामचरित, एक जून को होगा शुभारंभलखनऊ। पूज्यपाद पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की पावन श्रीराम कथा एक से नौ जून...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला उत्तराखंडी समाज का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त कियालखनऊ। उत्तराखंड समाज की शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सिरामिक कला में संवेदना, संस्कृति और जीवन-दृष्टि का जीवंत विस्तार

सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत राकु एवं टेराकोटा पॉटरी कार्यशाला का समापन समारोहलखनऊ। फ्लोरसेंस आर्ट गैलरी और लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड...