back to top

मुख्यमंत्री करेंगे 1,535 महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन : नवनीत सहगल

  • माध्यमिक शिक्षा के 3,000 से ज़्यादा नियुक्ति पत्र भी बांटेंगे

लखनऊ। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने गुरुवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार मिशन शक्ति अभियान के तहत लगभग 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गयी है उसका उद्घाटन करेंगे और माध्यमिक शिक्षा परिषद के 3000 से ज़्यादा लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

सहगल ने अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के साथ संयुक्त प्रेससवार्ता में बताया कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां तेजी से संचालित हो रही है। प्रदेश में विद्यमान 4.35 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के तहत 10,744 करोड रुपये के लोन स्वीेकृत कर वितरित किये जा रहे हैं। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार व स्वरोजगार सृजन अभियान में इस वित्तीय वर्ष में 14 मई से आज तक 5.76 लाख नयी इकाईयों को 15,484 करोड रुपये के लोन वितरण किया गया है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा धान खरीद की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि किसानों के धान की खरीद समय से हो और उन्हें धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ज़रूर मिले। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि संबधित जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी होगी कि वह किसानों को धान खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य ज़रूर मिले। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर इस काम में लगे अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

सहगल ने बताया कि प्रदेश में मौजूदा समय में 4,000 धान खरीद केंद्र स्थापित है। अब तक 1,78,141.43 मीट्रिक टन धान की खरीद सुनिश्चित की जा चुकी है। जबकि पिछले साल इस अवधि में धान की खरीद 28,395.55 एमटी की गयी थी। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि किसी भी किसान को समस्या न हो और सभी अधिकारी आकस्मिक निरीक्षण करे। 10 क्रय केंद्रों के प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है।

सहगल ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है। लेकिन यह समय और अधिक सावधान रहने का है। प्रेस वार्ता के दौरान अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में जो पीक आया वो अलग-अलग तारीखों में आया।

पूरे प्रदेश में जो पीक आया वो बहुत सीमित रहा। 04-09 अगस्त में 09 जिलों में पीक आया, 13-18 अगस्त में 09 जिलों में, 21-27 अगस्त में 03 जिलों में, 02-07 सितम्बर में 10 जिलों में, 08-15 सितम्बर में 24 जिलों में, 16-24 सितम्बर में 16 जनपदों में, 30 सितम्बर से 07 अक्टूबर के बीच 04 जिलों में एक्टिव केस आये थे। अब लगभग प्रदेश के सभी जिलों में एक्टिव केसों मे लगातार गिरावट आ रही है।

RELATED ARTICLES

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...

अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ के नाम के खुलास से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप की जांच के सिलसिले में...

समझौते की खबर से बाजार में आयी नरमी, सेंसेक्स 1100 अंक उछला, रुपया भी हुआ मजबूत

अधिकारियों के अनुसार, शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक तौर पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी और कच्चे...

अमेरिका-ईरान समझौते से कच्चे तेल के वायदा भाव में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट

नयी दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने से ऊर्जा बाजारों में तेज बिकवाली के...