back to top

‘जन आंदोलन अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री ने लिया संकल्प

  • मोदी द्वारा शुरू किये गये सतर्कता से संबंधी सावधानियां बरतने का संकल्प

  • मंत्रियों व अधिकारीयों को भी दिलाया शपथ

  • सीएम ने प्रदेश के सबसे बड़े आयनाॅक्स ऑक्सीजन प्लांट का किया शुभारम्भ

  • प्रदेश सरकार कोरोना नियन्त्रण के लिए लगातार प्रयासरत : योगी

  • ऑक्सीजन की डिमांड के हिसाब से सप्लाई प्सरकार के थी एक चुनौती

  • प्लांट के शुरू होने से चुनौती को पार पाने में मिलेगी सफलता

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किये गये ‘जन आंदोलन अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर कोविड-19 के बारे में सतर्कता और संक्रमण को रोकने संबंधी सभी ज़रूरी सावधानियां बरतने का संकल्प लिया। उन्होंने यह संकल्प प्रदेश के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को भी दिलाया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कोविड-19 के संबंध में जन आंदोलन अभियान आज से शुरू किया जा रहा है। इस जन आंदोलन अभियान के तहत जन-भागीदारी के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा देश कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए संकल्पित है।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना के विरुद्ध संघर्ष और उस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन आंदोलन अभियान की शुरूआत की गयी है। प्रदेश सरकार और जनता भी इस अभियान का एक सशक्त हिस्सा बन रही है। इसके मद्देनज़र कोविड-19 संबंधी संकल्प अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत कोविड के मद्देनज़र व्यवहार परिवर्तन के अलावा हैंड वाॅश, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क के उपयोग आदि के संबंध में जागरूकता बढ़ाये जाने का काम सुनिश्चित होगा। इससे एकजुट होकर संकल्पबद्धता के साथ कोविड-19 के खिलाफ जंग जीती जा सकेगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मोदी नगर मेें प्रदेश के सबसे बड़े आयनाॅक्स ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आयनाॅक्स ग्रुप के पदाधिकारियों से संवाद भी किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार कोरोना नियन्त्रण के लिए लगातार प्रयासरत है। इन प्रयासों का परिणाम है कि कोरोना की दर में लगातार कम हुई है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान प्रदेश सहित पूरे देश में ऑक्सीजन की मांग बढ़ी है। क्योंकि कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की ज्यादा जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि डिमांड के हिसाब से सप्लाई प्रदेश सरकार के लिए एक चुनौती थी। प्लांट के शुभारम्भ होने से इस चुनौती को पार पाने में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस प्लांट के शुरू होने से यूपी इंडस्ट्रियल और ऑक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा।

योगी कहा कि आइनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स ने राज्य सरकार के साथ फरवरी, 2018 में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान मोदी नगर, गाजियाबाद में अल्ट्रा हाई प्यूरिटी क्रायोजेनिक ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए एमओयू किया गया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले तीन सालों में निवेश का एक बेहतर माहौल तैयार किया है। जिसका नतीजा है कि प्रदेश में काफी निवेशक आ रहे हैं। ‘ईज ऑफ़ डूईंग बिजनेस’ में उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश संभावनाओं की नज़र से यूपी देश में एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है। निवेश प्रदेश के विकास व युवाओं के लिए एक माध्यम बना है। इसके साथ ही, देश और दुनिया के सामने प्रदेश की एक बेहतर छवि सामने आयी है। निवेशको की संतुष्टि ही वर्तमान सरकार की पूंजी है। उन्होंने ने खुशी जाहिर की कि आयनाॅक्स ग्रुप आने वाले दिनों में मध्यांचल में भी ऑक्सीजन का एक प्लांट लगाएगा।

मुख्यमंत्री जी ने मोदी नगर में नवस्थापित यह आॅक्सीजन प्लाण्ट वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण के विरुद्ध संघर्ष में सहायक होगा। राज्य सरकार द्वारा कोविड संक्रमण के पिछले लगभग 6 महीनों के दौरान चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...