back to top

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने एक समाज के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने नंद कुमार बघेल को नई दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है तथा उन्हें वहां से रायपुर लाया गया है। पटेल ने बताया कि बघेल को स्थानीय अदालत में पेश किया गया है। हालांकि उन्होंने इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी है।

रायपुर शहर के डीडी नगर थाने की पुलिस ने बीते शनिवार को सर्व ब्राह्मण समाज की शिकायत पर बघेल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सर्व ब्राह्मण समाज ने शिकायत की थी कि मुख्यमंत्री के पिता ने ब्राह्मणों को विदेशी बताकर उनका बहिष्कार करने तथा उन्हें अपने गांवों में प्रवेश नहीं करने देने के लिए कहा था। सर्व ब्राह्मण समाज ने आरोप लगाया था कि नंद कुमार बघेल ने लोगों से कहा था कि वह ब्राह्मणों को देश के बाहर निकालें। समाज के मुताबिक मुख्यमंत्री के पिता ने पूर्व में भगवान राम के संबंध में भी अपमानजनक टिप्पणी की थी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नंद कुमार बघेल ने हाल ही में उत्तर प्रदेश में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कथित रूप से यह टिप्पणी की थी। अपने पिता की कथित टिप्पणियों पर विवाद शुरू होने के बाद, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि इस तरह की टिप्पणियों से वह आहत हैं और उनकी सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, इसलिए पुलिस मामले में उचित कार्वाई करेगी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया था एक पुत्र के रूप में मैं अपने पिता जी का सम्मान करता हूँ लेकिन एक मुख्यमंत्री के रूप में उनकी किसी भी ऐसी गलती को अनदेखा नहीं किया जा सकता जो सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने वाली हो। हमारी सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है फिर चाहे वो मुख्यमंत्री के पिता ही क्यों न हों।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...