back to top

आर्थिक विकास दर में गिरावट के अनुमान को लेकर चिदंबरम ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने वर्ष 2019-20 के लिए विकास दर पांच फीसदी रहने के अनुमान को लेकर बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था की उपेक्षा करने का और कुप्रबंधन का प्रमाण है।

चिदंबरम ने ट्वीट किया, कल जारी की गई राष्ट्रीय आय 2019-20 के अग्रिम अनुमान भाजपा सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था की उपेक्षा और कुप्रबंधन की कहानी कहते हैं।

पांच फीसदी की अनुमानित वार्षिक वृद्धि अतिशयोक्तिपूर्ण है। पहली छमाही में आर्थिक वृद्धि दर 4.75 फीसदी थी तो यह विश्वास करना मुश्किल है कि दूसरी छमाही में यह 5.2 फीसदी होगी।

उन्होंने दावा किया, प्रमुख क्षेत्र पांच फीसदी से कम दर पर विकसित होंगे। वास्तव में यह 3.2 फीसदी से अधिक नहीं होगी। इनमें कृषि, खनन, विनिर्माण और निर्माण क्षेत्र शामिल हैं। इस प्रकार, सभी रोजगार पैदा करने वाले क्षेत्र 3.2 फीसदी या उससे कम की दर से ही बढ़ेंगे।

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, सरकार का दावा है कि लाखों नौकरियां पैदा हो रही हैं, यह एक बड़ा जुमला है। 2019-20 में मौजूदा कीमतों पर ग्रॉस फिक्स्ड कैपिटल फॉर्मेशन जीएफसीएफ 28.1 फीसदी होगा, जो हाल के वर्षों में सबसे कम है और शिखर से तीव्र गिरावट है। इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि व्यापारिक व्यक्ति भारत में निवेश करने के लिए इच्छुक नहीं हैं।

उन्होंने कहा, प्रति व्यक्ति जीडीपी 4.3 फीसदी की दर से बढ़ेगी… अधिकांश भारतीयों को अपनी आय और जीवन की गुणवत्ता में बहुत कम या कोई वृद्धि दिखाई नहीं देगी।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...