back to top

छत्तीसगढ़ : पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए व्यवसायी का अंतिम संस्कार, बड़ी संख्या में लोग पहुंचे

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले रायपुर के व्यवसायी दिनेश मिरानिया का बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार किया गया। उनकी शवयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए तथा देशभक्ति के नारे लगाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी निवासी दिनेश मिरानिया को मंगलवार को पहलगाम में उस समय आतंकवादियों ने गोली मार दी, जब वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अपनी शादी की सालगिरह मना रहे थे।

मिरानिया का अंतिम संस्कार आज यहां मारवाड़ी शमशान घाट पर किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा समेत अन्य राजनेताओं, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। दिनेश मिरानिया की शवयात्रा के दौरान उनकी पत्नी बेहोश हो गई थीं। उनके बेटे शौर्य (18) ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

मुख्यमंत्री साय बुधवार को मुंबई में कपड़ा और इस्पात क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने तथा निवेशकों से मिलने के लिए दो दिवसीय दौरे पर थे।अधिकारियों ने बताया कि साय ने अपना दौरा बीच में ही खत्म कर दिया और आज सुबह मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने रायपुर पहुंचे। मिरानिया को श्रद्धांजलि देने के दौरान साय ने कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और पाकिस्तान को इसकी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि रायपुर में एक सड़क या चौराहे का नाम दिनेश मिरानिया के नाम पर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री कहा कि आतंकवादियों ने कश्मीर में कायराना हरकत की है और निहत्थे लोगों पर गोली चलाई है। हम उनके कायराना कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। छत्तीसगढ़ ने भी अपना एक सपूत खोया है। दिनेश अब हमारे बीच नहीं रहे। आज हम सब उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए एकत्र हुए हैं। हम उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि देते हैं। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पाकिस्तान को इस कृत्य का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है और इस बार भी उसे सबक सिखाया जाएगा।

साय ने कहा, हम दिनेश जी की याद को हमेशा जिंदा रखेंगे। हम रायपुर में एक सड़क या चौराहे का नाम उनके नाम पर रखेंगे, जिससे आने वाली पीढÞियां भी उन्हें याद रखें। इससे पहले सुबह राज्यपाल रमेन डेका और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह ने मिरानिया के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आतंकवादी हमले में 26 भारतीयों की मौत को लेकर छत्तीसगढ़ में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा देखा जा रहा है। राजधानी रायपुर और राज्य के कई शहरों में लोगों ने जुलूस निकाला तथा पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए। लोगों ने सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्वाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...