back to top

राज्यसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों का चरित्र शर्मनाक : राजनाथ

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कई मंत्री राज्यसभा में रविवार को विपक्षी दलों के सदस्यों के रवैये को लेकर उन पर जमकर बरसे और उनके व्यवहार को शर्मनाक करार दिया तथा संसद के इतिहास में इसे अप्रत्याशित बताया। उच्च सदन में कृषि संबंधी दो विधेयक पारित किये जाने के दौरान काफी हंगामा हुआ।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, प्रकाश जावड़ेकर, पह्लाद जोशी, पीयूष गोयल, थाावरचंद गहलोत और मुख्तार अब्बास नकवी ने संवाददाता सम्मेलन कर विपक्षी दलों के राज्यसभा सदस्यों पर जमकर हमला बोला। इस दौरान सिंह ने कहा कि एक स्वस्थ लोकतंत्र में ऐसे रवैये की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

सिंह ने किसानों को आश्वस्त किया न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं कृषि उत्पाद विपणन समिति में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आयेगी और यह बनी रहेगी। सिंह ने कहा, मैं किसानों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा विपणन समिति जारी रहेगी। इसे किसी भी कीमत पर हटाया नहीं जा सकता है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्यों ने आसन पर मौजूद राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के डेस्क पर रखी नियमावली एवं दस्तावेज फाड़ दिये और आसन के समीप चले गये…जो कुछ हुआ, वैसा उन्होंने कभी नहीं देखा था।

हरिवंश को मूल्यों वाला व्यक्ति करार देते हुये सिंह ने कहा कि उनके प्रति विपक्षी सदस्यों की ओर से किये अस्वीकार्य व्यवहार अप्रत्याशित था। उन्होंने पूछा कि अगर विपक्षी नेता सभापति के निर्णय से आश्वस्त नहीं होते हैं तो क्या यह उन पर हमला करने और हिंसा करने की अनुमति देता है।

भाजपा की सहयोगी शिरोमणि अकाली दल की मंत्री हरसिमरत कौर के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि कुछ निर्णयों के पीछे कुछ राजनीतिक कारण होते हैं।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...