लखनऊ। सावन का महीना मंगलवार से ही आरंभ हो चुका है। इस महीने में शिवभक्तों को भोलेबाबा की कृपा का विशेष लाभ मिलता है। शिव पुराण के अनुसार सावन के महीने में शिवजी को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष मंत्र बताए गए हैं। आप अपनी राशि के अनुसार शिवजी को प्रसन्न करने के लिए मंत्र चुन सकते हैं और भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं राशि अनुसार कौन से हैं ये मंत्र।
मेष राशि के उपाय
मेष राशि के लोगों को हर हर सोमवार ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करते हुए शिवजी की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।
वृष राशि के उपाय
वृष राशि के लोगों को सावन के प्रत्येक सोमवार पर ऊं नागेश्वराय नम: मंत्र का जप करना चाहिए और दूध से शिवजी का अभिषेक करन चाहिए।
मिथुन राशि के उपाय
मिथुन राशि के लोगों को भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए ऊं नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ऊं नम: मंत्र का जप करना चाहिए। आपको शिवलिंग पर पूजा करते वक्त भांग के पत्ते और दूर्वा चढ़ानी चाहिए।
कर्क राशि के उपाय
कर्क राशि के लोगों को शिवजी का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा करते वक्त ऊं चंद्रमौलेश्वर नम: मंत्र का जप करना चाहिए। इस राशि के लोगों को खीर से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।
सिंह राशि के उपाय
सिंह राशि के लोगों को हर सोमवार को श्री सोमेश्वराय नम: मंत्र का जप करना चाहिए। इसके साथ ही गंगाजल से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।
कन्या राशि के उपाय
कन्या राशि के लोगों को हर सोमवार को ऊं नमरू शिवाय कालं ऊं नम: मंत्र का जप करना चाहिए। इसके अलावा शिवलिंग पर कम से कम 5 बेलपत्र चढ़ाएं।
तुला राशि के उपाय
तुला राशि के लोगों को हर सोमवार शिवजी की पूजा करते वक्त ऊं श्रीनीलकंठाय नम: मंत्र का जप करना चाहिए। इसके अलावा आपको दही से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।
वृश्चिक राशि के उपाय
वृश्चिक राशि के लोगों को सोमवार को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ऊं हौम ऊं जूं सरू मंत्र का जप करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। इसके साथ ही शहद से शिवलिंग का अभिषेक करें।
धनु राशि के उपाय
धनु राशि के लोगों को भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए हर सोमवार को ऊं नमो शिवाय गुरु देवाय नम: मंत्र का जप करना चाहिए। इस उपाय को करने से आपके भाग्य में वृद्धि होती है। सोमवार को मौसमी के रस से शिवजी का अभिषेक करें।
मकर राशि के उपाय
मकर राशि के लोगों को हर सोमवार को भगवान शिव की पूजा करते वक्त ऊं नम: शिवाय और ऊं त्रिनेत्राय नम: मंत्र का जप करना चाहिए। इसके अलावा दही से शिवलिंग का अभिषेक करें।
कुंभ राशि के उपाय
कुंभ राशि के लोगों को सोमवार को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए हर सोमवार को ऊं इन्द्रमुखाय नम: और ऊं श्री सोमेश्वराय नम: मंत्र का जप करना चाहिए। इसके साथ ही सोमवार को शिवजी को जामुन से भोग लगाएं।
मीन राशि के उपाय
मीन राशि के लोगों को सोमवार को शिवजी की पूजा में ऊं नमो शिवाय गुरु देवाय नम: मंत्र का जप करना चाहिए। इसके साथ ही हर सोमवार को पीले चंदन से त्रिपुंड बनाएं।





