back to top

सुंदरकांड पाठ के साथ कल से शुरू होगा चैती महोत्सव

तुलसी मंच पर देवताओ का आवाहन स्तुति पाठ से किया जायेगा
लखनऊ। श्री रामलीला समिति ऐशबाग के तुलसी सभागार में चैती महोत्सव को लेकर प्रेसवार्ता सम्पन्न हुई जिसमे अध्यक्ष हरीश चन्द्र अग्रवाल उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल अलीगंज मंत्री आशुतोष शर्मा (आशु ) कोषाध्यक्ष – ऋतुराज रस्तोगी संयुक्त मंत्री शुभम अग्रवाल जानकीपुरम संयुक्त मंत्री हर्षित जायसवाल -आडिटर अक्षय अग्रवाल कानूनी सलहाकार सुधीर साहू एवं आयोजन समिति के सदस्य शील कुमार अग्रवाल श्रेष्ठ अग्रवाल सुमित अग्रवाल धीरज अग्रवाल सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव 2026 में तुलसी मंच पर श्री कृष्णलीला का मंचन करने के लिए कोलकाता से आये हुये नाट्यगुरु भास्कर बोस जी अपने कलाकारों सहित उपस्थित हुये।
अध्यक्ष हरीश चन्द्र अग्रवाल ने बताया की भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव 2026 का शुभारम्भ नवसंवत चैत्र शुक्ल प्रतिप्रदा 19 मार्च 2026 को प्रात:काल कलश स्थापना करके गणेश पूजन के साथ प्रारम्भ होगा तत्पश्चात श्री कृष्ण एवं राधा जी का अभिनय करने वाले कलाकारों का पूजन किया जायेगा उसके पश्चात दोपहर 3 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ प्रारम्भ होगा जिसका समापन सायकाल 6:30 बजे होगा कृष्णलीला का मंचन प्रारम्भ होने से पहले प्रतिदिन सायकाल 7:30 बजे तुलसी मंच पर देवताओ का आवाहन स्तुति पाठ से किया जायेगा तत्पश्चात नृत्य डांस एकेडमी द्वारा भजनो पर नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा जिसका समापन रात्रि 8 बजे होगा रात्रि 8 बजे से संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा भजनो पर नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा जिसका समापन रात्रि 8:30 बजे होगा तत्पश्चात रात्रि 8:30 बजे श्री कृष्णलीला का मंचन प्रारम्भ होगा ’जो रात 11:30 बजे तक चलेगा श्री रामलीला समिति ऐशबाग ने श्री कृष्णलीला के मंचन में कुछ बदलाव किये है जिसमे श्री कृष्ण जी के लीलाओं के माध्यम से प्रेम की भक्ति वात्सल्य का सन्देश देने का प्रयास किया है साथ ही साथ श्री कृष्णलीला जी द्वारा उनकी रणनीति एवं कूटनीति द्वारा अधर्म पर धर्म की विजय प्राप्त करने की लीलाओं का मंचन प्रस्तुत किया जायेगा भगवान् श्री कृष्ण ने संसार को जो गीता का ज्ञान दिया वो भी मंच पर प्रस्तुत किया जायेगा रामनवमी पर्व 27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को आतिशबाजी के साथ बड़े धूम -धाम के साथ मनाया जायेगा 30 मार्च दिन सोमवार को वर्वरीक जी की कथा के साथ श्याम खाटू जी की कथा प्रस्तुत की जायेगी तत्पश्चात श्री कृष्ण जी के अनेको रूपों के साथ फूलो की होली खेल कर समापन उत्सव मनाया जायेगा तत्पश्चात उपस्थित भक्तजनो को प्रसाद वितरण किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

इस्कॉन किड्स समर कैंप में बच्चों ने मनाया श्रील प्रभुपाद डे’

श्रील प्रभुपाद के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त कीलखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अचिंत्य...

सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

463वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक...

सरसवां गांव के मंदिर में हुई अधिक मास की विशेष पूजा

सुबह से ही लोग बनाते है पार्थिव शिवलिंग पूरे अधिक मास चलेगी शिव की आराधना लखनऊ। बीते 17 मई से सरसवां गांव के मंदिर पर...

इस्कॉन किड्स समर कैंप में बच्चों ने मनाया श्रील प्रभुपाद डे’

श्रील प्रभुपाद के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त कीलखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अचिंत्य...

सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

463वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक...

15 जून तक शुभ कार्यों पर लगा विराम

लखनऊ। सनातन परंपरा में समय केवल तारीखों का हिसाब नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय संतुलन का विज्ञान माना गया है. और इसी विज्ञान का सबसे अद्भुत...

सरसवां गांव के मंदिर में हुई अधिक मास की विशेष पूजा

सुबह से ही लोग बनाते है पार्थिव शिवलिंग पूरे अधिक मास चलेगी शिव की आराधना लखनऊ। बीते 17 मई से सरसवां गांव के मंदिर पर...

पारंपरिक मृतिका कला से जुड़ रहे बच्चे

राकू एवं टेराकोटा पर विशेष समर आर्ट कैंप का शुभारंभलखनऊ। लखनऊ के विनम्र खंड, गोमती नगर परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...