back to top

पहले टी20 में जडेजा के कनेक्शन विकल्प के तौर पर आए चहल बने मैच विजेता

कैनबरा। आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में रविंद्र जडेजा को हेलमेट पर गेंद लगने के बाद उनके कनकशन (सिर पर चोट लगना) विकल्प के तौर पर युजवेंद्र चहल उतरे और दोनों ही खिलाड़ियों ने मैच जीतने के लिए अहम योगदान दिए। जडेजा को भारतीय पारी के आखिरी ओवर में मिशेल स्टार्क की बाउंसर से चोट लगी। वह विकेट के बीच दौड़ते हुए दर्द से कराहते दिखे।

जडेजा ने 23 गेंद पर 44 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को सात विकेट पर 161 रन तक पहुंचाया जो भारत की 11 रन की जीत के लिए अच्छा स्कोर साबित हुआ। चहल ने अपने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट हासिल किए और उनके प्रदर्शन ने इस जीत में अहम भूमिका अदा की जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बीसीसीआई ने ट्वीट किया, रविंद्र जडेजा को पहले टी20 मैच में पहली पारी के आखिरी ओवर में हेलमेट पर गेंद लगी।

भारत के क्षेत्ररक्षण के दौरान युजवेंद्र चहल मैदान पर उतरे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम जडेजा की हालत पर नजर रखे हुए है। आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर मैच रैफरी डेविड बून से इशारों में बात करते नजर आए लेकिन यह पता नहीं चल सका है कि क्या वे चहल को उतारे जाने के बारे में बात कर रहे थे। आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान आरोन फिंच ने मैच के बाद कहा, उनके डॉक्टर ने जडेजा को कनकशन के कारण बाहर किया। आप एक मेडिकल विशेषज्ञ की राय को चुनौती नहीं दे सकते। उनके साथी और हरफनमौला मोइजेस हेनरिक्स टीम को हुई हताशा को जाहिर करने से खुद को रोक नहीं सके।

उन्होंने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, खिलाड़ी के कनकशन का फैसला लिया गया और हमें इससे कोई परेशानी नहीं है। लेकिन इसमें विकल्प का खिलाड़ी भी उन्हीं की तरह होना चाहिए था? जडेजा हरफनमौला हैं और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी कर ली थी। चहल एक गेंदबाज हैं। हेलमेट में गेंद लगने के बाद जडेजा ठीक दिखे और ड्रेसिंग रूम में लौट गए जिससे कमेंटेटरों के बीच उनकी चोट की गंभीरता को लेकर कुछ बातचीत भी हुई।

पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टॉम मूडी अब कोच और कमेंटेटर हैं, उन्होंने कहा, मुझे जडेजा के विकल्प के तौर पर चहल के आने से कोई परेशानी नहीं हैं लेकिन मुझे परेशानी इस बात से है कि जब जडेजा के हेलमेट में गेंद लगी थी तो डाक्टर और फिजियो वहां मौजूद नहीं थे जो मुझे लगता है कि यह अब प्रोटोकॉल है? पिछले साल जुलाई में ही आईसीसी ने किसी खिलाड़ी को सिर में चोट लगने पर उसके विकल्प को उतारने की अनुमति दी थी।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...