back to top

चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले बड़ा बदलाव, संजोग गुप्ता बने ICC के CEO

दुबई । भारतीय मीडिया दिग्गज संजोग गुप्ता को सोमवार को जय शाह की अगुआई वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया। वह आस्ट्रेलिया के ज्योफ एलार्डिस की जगह लेंगे जिन्होंने इस साल की शुरूआत में चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अभी तक जियोस्टार में सीईओ (खेल) के रूप में कार्यरत रहे गुप्ता तत्काल प्रभाव से अपनी नई भूमिका का कार्यभार संभालेंगे।

वह आईसीसी के 7वें सीईओ होंगे। क्रिकेट की सर्वाेच्च संस्था ने कहा कि इस पद के लिए उसे 25 देशों से 2,500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 12 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया। आईसीसी ने कहा कि उम्मीदवारों में खेल के शासी निकायों से जुड़े पदाधिकारियों के अलावा कॉरपोरेट जगत से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। इन नामों को नामांकन समिति को भेज दिया गया जिसमें आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा, इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन, श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया शामिल हैं।

उन्होंने इस पद के लिए गुप्ता की सिफारिश की जिसे आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने मंजूरी दे दी आईसीसी ने कहा, संजोग गुप्ता भारत और विश्व स्तर पर खेल प्रसारण के परिवर्तन के पीछे एक प्रेरक शक्ति रहे हैं।आईसीसी में अपने बयान में प्रो कबड्डी लीग और इंडियन सुपर लीग (फुटबॉल) जैसी अन्य लीगों की स्थापना और विस्तार तथा प्रीमियर लीग और विंबलडन जैसी वैश्विक प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने में गुप्ता की भूमिका का भी जिक्र किया।शाह ने कहा कि खेल रणनीति और व्यावसायीकरण में गुप्ता का अनुभव आईसीसी के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

इसे भी पढ़ें : विश्व मुक्केबाज़ी कप में भारत ने रचा नया इतिहास, पहली बार जीते इतने पदक

उन्होंने कहा, संजोग के पास खेल रणनीति और व्यावसायीकरण का व्यापक अनुभव है, जो आईसीसी के लिए अमूल्य साबित होगा। गुप्ता एलार्डिस का स्थान लेंगे जिन्होंने चार वर्ष के कार्यकाल के बाद इस वर्ष जनवरी में पद छोड़ दिया था।गुप्ता ने पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू किया और वह 2010 में स्टार इंडिया (अब जियोस्टार) से जुड़ गए थे।

उन्हें 2020 में डिज्नी और स्टार इंडिया में खेल प्रमुख नियुक्त किया गया था। नवंबर 2024 में वायाकॉम18 और डिज्नी स्टार के विलय के बाद गुप्ता को जियोस्टार स्पोर्ट्स का सीईओ नियुक्त किया गया था।आईसीसी के सीईओ का पद इससे पहले आॅस्ट्रेलिया के डेविड रिचर्ड्स, मैल्कम स्पीड और एलार्डिस, दक्षिण अफ्रीका के डेविड रिचर्डसन और हारून लोर्गट तथा भारत में जन्मे मनु साहनी
संभाल चुके हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...