back to top

केंद्र ने की कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण केरल, महाराष्ट्र के लिए टीम तैनात करने की घोषणा

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के कारण केरल और महाराष्ट्र के लिए दो बहु-विषयक टीम तैनात करने का फैसला किया है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों में से करीब 70 प्रतिशत मरीज इन दो राज्यों से हैं। केंद्र की टीम कोरोना वायरस से निपटने में राज्य के स्वास्थ्य प्राधिकारों की मदद करेगी।

मंत्रालय ने कहा कि ऐसे वक्त जब सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 संक्रमण और मृत्यु के मामले घट रहे हैं, केरल और महाराष्ट्र में संक्रमण के ज्यादा मामले आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, वर्तमान में इन दोनों राज्यों में देश के करीब 70 प्रतिशत उपचाराधीन मरीज हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को महाराष्ट्र में 44,944 मरीज जबकि केरल में 69,456 मरीज उपचाराधीन हैं। महाराष्ट्र के लिए बनाई गई टीम में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) और राम मनोहर लोहिया अस्पताल, नई दिल्ली के विशेषज्ञ भी होंगे।

केरल के लिए बनाई गई टीम में स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के क्षेत्रीय कार्यालय, तिरुवनंतपुरम और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली के विशेषज्ञ होंगे। टीम जमीनी हालात का जायजा लेते हुए राज्य के स्वास्थ्य विभाग के साथ निकटता से काम करेगी और संक्रमण रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के बारे में सुझाव देगी।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...