back to top

मेडिसिन और फिजियोलॉजी में कैटालिन कारिको, ड्रू वीसमैन को  मिला नोबेल प्राइज

फिजियोलॉजी/मेडिसिन में 2023 का नोबेल पुरस्कार कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन दिया गया है। उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए दिया गया है। इस खोज ने COVID​​​​-19 के खिलाफ प्रभावी mRNA​​​​ टीकों के विकास को सक्षम किया है।

नोबेल असेंबली ने कहा, ह्लअपने अभूतपूर्व निष्कर्षों के जरिए जिसने mRNA- Messenger RiboNucleic Acid इम्यून सिस्टम के साथ कैसे संपर्क करता है इस बारे में हमारी समझ को मौलिक रूप से बदल दिया है। पुरस्कार विजेताओं ने आधुनिक समय में मानव स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक के दौरान टीका विकास की अभूतपूर्व दर में योगदान दिया है।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नोबेल असेंबली द्वारा हर साल दिया जाता है जिसमें कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट के 50 प्रोफेसर शामिल होते हैं, जो उन वैज्ञानिकों को मान्यता देते हैं जिन्होंने मानव जाति के बेहतरीन काम में योगदान दिया है।

कैटालिन कारिको जिनका जन्म 1955 में हंगरी के Szolnok में हुआ था। वह Szeged University में प्रोफेसर हैं और University of Pennsylvania के पेरेलमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन में सहायक प्रोफेसर हैं। इस बीच ड्रू वीसमैन वैक्सीन रिसर्च में रॉबर्ट्स फैमिली प्रोफेसर और आरएनए इनोवेशन के लिए पेन इंस्टीट्यूट के निदेशक हैं।

1901 से अब तक फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 113 नोबेल पुरस्कार दिए गए हैं, जिनमें से 12 महिलाओं को दिए गए हैं। अब तक के सबसे कम उम्र के मेडिसिन पुरस्कार विजेता फ्रेडरिक जी बैंटिंग हैं, जिन्हें 32 साल की उम्र में इंसुलिन की खोज के लिए 1923 मेडिसिन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

1901 में अपनी स्थापना के बाद से नोबेल पुरस्कार उन वैज्ञानिकों को दिया जाता रहा है जिन्होंने मानव जाति के फायदे के लिए सबसे महत्वपूर्ण खोजें की हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...